कनीना नपा चुनाव में रिंपी कुमारी के सिर सजा चेयरमैन का ताज

Oplus_131072
-सात महिला उम्मीद्वारों में रिंपी को 3138 व प्रतिद्वंदी सुमन चैधरी को मिले 2572 वोट
-प्रधान पद के लिए कनीना में पहली हुए सीधे चुनाव में मतदाताओं ने दिखाई दिलचस्पी
-रामाॅसवमा विद्यालय कनीना में कडी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना
-पांच टेबल के माध्यम से तीन राउंड में पूरी की गई मतगणना
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | बीती 2 मार्च को नगरपालिका कनीना के हुए मतदान की गणना बुधवार को कडी सुरक्षा के मध्य की गई। सुबह आठ बजे 5 टेबल के माध्यम से शुरू की गई मतगणना तीन राउंड चली। करीब डेढ घंटे बाद चेयरमैन व पार्षदों का परिणाम जारी कर दिया गया। नपा चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए रिजर्व किया गया था। जिसके लिए 7 महिलाएं चुनाव मैदान में थी। मुकाबले के बीच रिंपी कुमारी ने अपनी प्रतिद्वंदी सुमन चैधरी को 566 मतों की शिकस्त देकर विजय प्राप्त की। नपा के 11वें प्रधान के रूप में चनी गई रिंपी कुमारी को 3138 मत मिले वहीं सुमन चैधरी को 2572 मतों पर संतोष करना पडा। तीसरे स्थान पर सुमन रही जिसे 1670 मत मिले। इसी प्रकार सबिता देवी 792 मत लेकर चतुर्थ, संतोष 300 मत लेकर पांचवे, सरिता सिंह 218 मत लेकर छठे तथा कुसुमलता 196 मत लेकर सातवें स्थान पर रही। 49 मत नोटा पर गए। रिंपी कुमारी ने सभी तीन राउंड में बढत बनाए रखी। दिलचस्प बात है कि नपा के कुल 14 वार्डों से सात वार्डों एक, तीन, पांच, दस, 12,13 व 14 में रिंपी आगे रही तो सात वार्डों दो, चार, छह, सात, आठ, नो व 11 में सुमन चैधरी ने बढत बनाई। 14 वार्ड का निम्न परिणाम रहा।
रिंपी कुमारी सुमन चैधरी
वार्ड-1 280 146
वार्ड-2 193 380
वार्ड-3 251 232
वार्ड-4 174 177
वार्ड-5 316 160
वार्ड-6 164 184
वार्ड-7 119 142
वार्ड-8 189 204
वार्ड-9 138 152
वार्ड-10 205 156
वार्ड-11 161 243
वार्ड-12 399 147
वार्ड-13 256 144
वार्ड-14 293 105
————————————–
कुल 3138 2572
14 वार्डों में कुल 10413 मतदाताओं में 9835 में अपना मत का प्रयोग किया था। 41 वार्ड पार्षद चुनाव में थे जिनमेें वार्ड एक से मंजू देवी ने 299 मत लेकर अपनी पतिद्वंदी निर्मला देवी 259 को 40 मतों से पराजित किया। इसी प्रकार वार्ड दो से दीपक चैधरी ने 380 मत लेकर अपने पतिद्वंदी सुनील कुमार 345 को 35 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड तीन से उषा देवी ने 359 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी थान सिंह 246 को 13 मतों से पराजित किया। वार्ड चार से रेखा ने 321 मत प्राप्त कर अपनी प्रतिद्वंदी रेखारानी 112 को 209 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड पांच से राजकुमार ने 276 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी कमल यादव 250 को 26 मतों से शिकस्त दी। वार्ड छह से राकेश कुमार ने 242 मत लेकर अपने विरोधी संदीप कुमार 185 को 57 मतों से पराजित किया। वार्ड सात से राजेश देवी ने 378 मत प्राप्त कर अपनी विरोधी उषा 280 को 98 मतों से पराजित किया। वार्ड आठ से पूजा ने 373 मत लेकर अपनी विरोधी नीलम कुमारी को 78 मतों से पराजित किया। वार्ड नो से नितेष गुप्ता ने 182 मत लेकर अपने विरोधी पूनम कुमारी 160 को 22 मतों से पराजित किया। वार्ड दस से योगेश कुमार ने 248 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी नितिन 179 को 69 मतों से पराजित किया। वार्ड 11 से होशियार सिंह ने 344 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी डाॅ रविंद कुमार 227 को 117 मतों से पराजित किया। वार्ड 12 से सुमन देवी ने 306 मत लेकर अपनी प्रतिद्वंदी राखी कुमारी 263 को 43 मतों से शिकस्त दी। वार्ड 13 से सूबेसिंह ने 227 मत लेकर अपने प्रतिद्वंदी देशराज 178 को 49 मतों से विजय प्राप्त की। वार्ड 14 से राजेंद्र सिंह लोढा ने 324 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी अनूप यादव 224 को 100 मतों से करारी शिकस्त दी।
चुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि नपा के 14 वार्डों के लिए बुधवार को राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में बनाए गए मतगणना केंद्र में ईवीएम से मतों की गिनती की गई। प्रधान व पार्षद पद के लिए पांच-पांच टेबल व एक टेबल आरओ के लिए लगाई गई थी। मतगणना का कार्य शांतिपूर्वक तरीके से चला। चुनाव का कार्य शांतिपूर्वक सम्पन्न होने पर उन्होंने स्टाफ कर्मियों तथा नगरवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जिस प्रकार नगरवासियों ने भाईचारे को बनाए रखा उसी प्रकार एकजुटरहते हुए नवनिर्वाचित बाॅडी का सहयोग कर कनीना के विकास को गति प्रदान करें। इस मौके पर एआरओ नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल, चुनाव कानेनगो सुरेश कुमार, पूनम सिंह, डीएसपी दिनेश कुमार, सिटी थाना इंचार्ज रविंद्र सिंह, सदर थाना इंचार्ज निरीक्षक मुकेश कुमार, निरीक्षक मूलचंद तंवर, प्राचार्य सुनील खुडानिया उपस्थित थे।
निर्वाचित होेते ही ससुर के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
झज्जर जिले के गांव खेड़ी खूमार में 7 अक्टूबर 1990 को जन्मी डाॅ रिंपी कुमारी की शादी 3 जुलाई 2017 को कनीना नगर पालिका के पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा के सबसे छोटे बेटे जय प्रकाश के साथ हुई। शिक्षा में पीएचडी की हुई है। वह सवा तीन वर्षीय पुत्री की माता है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय सभी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया है। चुनाव में जीत की सूचना मिलते ही उन्होंने गणना केंद्र में अपने ससुर के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। राजेंद्र सिंह लोढा भी वार्ड नंबर 14 से नगर पार्षद निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे सरकार के साथ हैं, ओर सरकार के साथ मिलकर शहर में विकास कार्य करवाएंगे। सभी 14 वार्डों में समान रूप् से विकास कार्य करवाए जाएगें।
दो बार प्रधान रहे राजेंद्र सिंह लोढा बने पार्षद
वार्ड नंबर 14 से पार्षद चुने गए पूर्व नपा प्रधान राजेंद्र सिंह लोढ़ा जिनकी पुत्रवधू डॉक्टर रिंपी कुमारी नगर पालिका की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं। राजेंद्र सिंह लोढ़ा का जन्म 9 अप्रैल 1947 को हुआ। वह अपनी 78 वर्ष की आयु में छठी बार नगर पालिका के पार्षद बने हैं और वह दो बार नगर पालिका कनीना के प्रधान रहे हैं। अपने जीवन में उन्होंने विधानसभा चुनाव भी लड़ा है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के लिए होली के पावन पर्व पर दोहरी खुशी कनीना के मतदाताओं ने दी है। वह सभी मतदाताओं का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने बाबा मौलड़ नाथ मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की वहीं शहीद स्मारक व नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैमोरियल क्लब में श्रधासुमन अर्पित किए। डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने कहा कि उनका समर्थन सरकार के साथ है और सरकार के साथ मिलकर सभी विकास कार्य तेजी के साथ करवाए जाएंगे। माना जा रहा है कि रिकार्ड के मुताबिक भले ही राजेंद्र सिंह लोढा अपनी पुत्रवधु एवं नव निर्वाचित नपा प्रधान डाॅ रिंपी कुमारी के निर्देशन में कार्य करें लेकिन धरातल पर उनके अनुभव व सूझबूझ से होगा।