कनीना नपा चुनाव की आज होने वाली मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी

Oplus_131072
-रामाॅसवमा विद्यालय कनीना में रहेगें सुरक्षा के व्यापक प्रबंध
-पांच टेबल के माध्यम से तीन राउंड में होगी मतगणना
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | बीती 2 मार्च को नगरपालिका कनीना के हुए मतदान के बाद आज बुधवार 12 मार्च को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। जिसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि नपा चेयरमैन का पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए रिजर्व किया गया है जिसके सात महिलाओं को भाग्य ईवीएम के बंद है। इसी प्रकार 14 वार्डों के लिए 41 वार्ड पार्षद चुनाव में किस्मत अजमा रहे हैं। प्रत्याशियों तथा नगरवासियों की नजरें आज 12 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। 14 वार्डों में 10413 मतदाताओं में 9835 में अपना मत का प्रयोग किया है। सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए प्रत्याशियों की ओर से अपने गणना एजेंट नियुक्त किए जा चुके हैं।
चुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि नपा के 14 वार्डों के लिए राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में बनाए गए स्टांग रूम में 14 वार्डों के लिए तीन राउंड की मतगणना होगी। स्टांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। मतगणना हाॅल में प्रधान पद के लिए पांच टेबल, पार्षद पद के लिए पांच टेबल तथा एक टेबल आरओ के लिए लगाई जाएगी। मतगणना के समय सुरक्षा व्यवस्था सहित पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
कनीना में नगरपालिका का गठन 1952 में हुआ था। उसके बाद अब तक 10 बार चुनाव में निर्वाचित बाॅडी ने काम किया है तो 9 बार नपा की बागडोर प्रशासक के हाथ में रही है। 1999 में इनेलो सरकार के सुप्रिमो व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चैटाला द्वारा नपा को भंग कर पंचायत का दर्जा दे दिया था। जिस पर नगरवासियों से एकजुटता का परिचय दिया था।
इस बार चेयरमैन पद के लिए सीधा चुनाव हुआ है। बुधवार 12 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद 11वीं महिला चेयरमैन पद की कुर्सी पर विराजमान होगी। निर्वाचित महिला प्रधान कनीना की बागडोर संभालकर विकास के क्षे़त्र में आगे बढाने का काम करेगी।
कनीना नपा के पहले प्रधान चै बलबीर सिंह बने। उसके बाद चैधरी चाौधरी जानकी प्रसाद, संतोष कुमार, चैधरी बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह लोढा, उसके बाद बीडीपीओ सोहन लाल को प्रशासक लगाया गया। फिर मा दलीप सिंह प्रधान चुने गए। उनके बाद आईएएस वी राजा शेखर व बीडीपीओ मुनीलाल को प्रशासक नियुक्त किया। उसके बाद आरएस लोढा को प्रधान चुना गया। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद तहसीलदार एमएस मोरवाल को प्रशासक नियुक्त किया गया। उसके बाद संतोष देवी तथा शारदा देवी प्रधान चुनी गई। बाद में एसडीएम संदीप सिंह तथा अभिषेक मीणा आईएएस को प्रशासक लगाया गया। उसके बाद सतीश जेलदार प्रधान पद की कुर्सी पर आसीन रहे। बाद में एसडीएम सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार नपा प्रशासक रहे। फिलहाल एसडीएम डा जितेंद्र सिंह अहलावत नपा के प्रशासक के रूप में कार्यरत रहे हैं। चैधरी बलबीर सिंह की तीसरी पीढी तथा पूर्व नपा प्रधान मा दलीप सिंह के पुत्र दीपक चैधरी की पत्नी सुमन चैधरी तथा पूर्व नपा प्रधान राजेंद्र सिंह लोढा की पुत्रवधु रिंपी यादव चुनाव मैदान में होने से उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है। दीपक चैधरी वार्ड दो से तथा राजेंद्र सिंह लोढा वार्ड 14 से पार्षद पद के प्रत्याशी हैं।