सनातन संस्कृति की रक्षा और गौसेवा के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा: पंडित मोहन लाल बड़ौली

0

-भाजपा ने हरियाणा गौ सेवा आयोग के बजट को बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये किया : बड़ौली
-हरियाणा की 683 पंजीकृत गौशालाएं में लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंशों का हो रहा है पालन-पोषण : बड़ौल

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सनातन संस्कृति की रक्षा और गौ सेवा को प्राथमिकता दी है। गौमाता की सुरक्षा के लिए प्रदेश में गोशालाएं और नंदीशालाओं का निर्माण कराया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सोमवार को मेवात में वीर भगत सिंह गौशाला पहुंचे और वार्षिक महोत्सव में शिरकत की। इस मौके पर बड़ौली ने प्रदेश के लोगों को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस व अन्य पार्टियों से आए लगभग 20 लोगों को भाजपा में शामिल कराया और उनका भाजपा में स्वागत किया।  
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार गौसेवा के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि 2014-15 में हरियाणा गौ सेवा आयोग के लिए केवल 2 करोड़ रुपये का बजट था। हरियाणा की देवतूल्य जनता ने भाजपा की सरकार बनाई और हमारी सरकार ने बजट को बढ़ाकर 510 करोड़ रुपये कर दिया। बड़ौली ने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 74 हजार गोवंश थे। लेकिन इस समय प्रदेश में 683 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिनमें लगभग 4 लाख 50 हजार बेसहारा गोवंश का पालन-पोषण हो रहा है।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार किसान समर्पित सरकार है। पिछले 10 सालों में भाजपा सरकार ने खेती-किसानी को बढ़ावा देने के साथ-साथ पशुपालन को बढ़ावा दिया है। किसान समृद्ध हो इसके लिए भाजपा सरकार ने अनेकों योजनाएं चलाई जिनका लाभ देश और प्रदेश के करोड़ों किसानों को मिल रहा है। बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार किसानों की सभी फसलों को एमएसपी खरीद रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार से युवा, किसान, महिलाएं और गरीब व्यक्ति खुश है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग के हितों के लिए योजनाएं बनाकर उनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचा रहे हैं। बड़ौली ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सत्ता के माध्यम से सेवा करना है। नायब सरकार 24 घंटे जनहित के कार्यों में लगी हुई है। इस मौके पर जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, जिला महामंत्री श्रीपाल शर्मा, शिव कुमार आर्य, रमेश,  सुरेंद्र,  कीरा गौशाला के अध्यक्ष योगेश शर्मा, पूर्व चेयरमैन औरंगजेब आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *