सहायक निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | शुक्रवार को कनीना नगर पालिका के सहायक निर्वाचन अधिकारी नायब तहसीलदार दलबीर सिंह दुग्गल ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल कनीना में नगर पालिका चुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया | सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मचारियों को उचित निर्देश भी दिए | कनीना नगर पालिका के चुनाव के मतगणना 12 मार्च को होगी जिसके लिए गणना एजेंट नियुक्त करने का कार्य किया जा रहा है |
इवीएम मशीन स्ट्रांग रूम में रखी गई है | जहां पर दिन रात सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं | सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं |