73 वर्ष पर्व गठित हुई कनीना नपा में 11वें प्रधान के रूप में 12 को निर्वाचित होगी महिला

Oplus_131072
-इनेलो सरकार ने नपा को भंग कर गठित कर दी थी पंचायत
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना में नगरपालिका का संचालन करीब 73 वर्ष पूर्व 1952 में हुआ था। उसके बाद अब तक 10 बार निर्वाचित बाॅडी ने काम किया है वहीं 9 बार नपा की बागडोर प्रशासक के हाथ में रही है। 1999 में इनेलो सरकार के सुप्रिमो व मुख्यमंत्री औमप्रकाश चैटाला ने नपा को भंग कर पंचायत का दर्जा दे दिया था। जिस पर नगरवासियों से एकजुटता का परिचय दिया था। अब 12 मार्च को होने वाली मतगणना के बाद 11वीं महिला प्रधान निर्वाचित होगी। जो कनीना कह बागडोर संभालकर विकास के क्षे़त्र में आगे बढाने का काम करेगी। नपा के पहले प्रधान चै बलबीर सिंह बने। उसके बाद चैधरी चाौधरी जानकी प्रसाद, संतोष कुमार, चैधरी बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह लोढा, उसके बाद बीडीपीओ सोहन लाल को प्रशासक लगाया गया। फिर मा दलीप सिंह प्रधान चुने गए। उनके बाद आईएएस वी राजा शेखर व बीडीपीओ मुनीलाल को प्रशासक नियुक्त किया। उसके बाद आरएस लोढा को प्रधान चुना गया। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद तहसीलदार एमएस मोरवाल को प्रशासक नियुक्त किया गया। उसके बाद संतोष देवी तथा शारदा देवी प्रधान चुनी गई। बाद में एसडीएम संदीप सिंह तथा अभिषेक मीणा आईएएस को प्रशासक लगाया गया। उसके बाद सतीश जेलदार प्रधान पद की कुर्सी पर आसीन रहे। बाद में एसडीएम सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार नपा प्रशासक रहे। फिलहाल एसडीएम डा जितेंद्र सिंह अहलावत नपा के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं।
बीती 2 मार्च को नपा के चुनाव होने के बाद नगरवासियों की नजरें 12 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। 14 वार्डों में 10413 मतदाताओं में 9835 में अपना मत का प्रयोग किया। 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए गणना एजेंट नियुक्त किए जाने की प्रक्रिया जारी है। प्रधान व पार्षद पद के प्रत्याशी आगामी 9 मार्च रविवार सांय पांच बजे तक गणना एजेंट के लिए नगरपालिका कार्यालय कनीना में आवेदन दाखिल कर सकते हैं।
चुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि नपा के 14 वार्डों के लिए राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में बनाए गए स्टांग रूम में 14 वार्डों के लिए तीन राउंड की मतगणना होगी। स्टांग रूम में ईवीएम रखी गई हैं। जिनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी मुस्तैद हैं। मतगणना हाॅल में प्रधान पद के लिए पांच टेबल, पार्षद पद के लिए पांच टेबल तथा एक टेबल आरओ के लिए लगाई जाएगी। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।