स्वास्थ्य मंत्री के पीए से मारपीट करने का आरोपी जमानत पर रिहा

0

Oplus_131072

-गोविंद गोस्वामी से मारपीट के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | नगरपालिका कनीना के चुनाव को लेकर शनिवार सुबह इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई विडीयो पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए एक व्यक्ति को राउंड अप किया था। झगडे के अंदेशे से कस्टडी में रखने के बाद उसे रविवार सुबह सक्षम न्यायालय में पेश किया गया जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया। मारपीट के असल कारणों का मालुम नहीं हो सका है। बताया जा रहा है कि विडीओ में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी हरियाणा कैबिनेंट में मंत्री आरती सिंह राव के पीए गोविंद गोस्वामी को कनीना नपा चेयरमैन के प्रत्याशी के पति अशोक कुमार ने आक्रोस में आकर उसे भलाबुरा कहते हुए थप्पड जड दिया। जिसके रिएक्सन में वहां मौजूद एक वरिष्ठ नागरिक ने अशोक कुमार को थप्पड मार दिया। विवाद बढता देखकर अन्य कार्यकर्ताओं ने बीचबचाव कर दिया। इस घटना का विडीओ कुछ ही देर में जंगल में आग की भांति शर्कुलेट हो गया। पीडित व्यक्ति ने इसे बारे में कनीना शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिस पर आरोपी व्यक्ति के विरूध पाबंध की धारा का कलंदरा देकर राउंडअप कर लिया। राजनीतिक गलियारों में इसके अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह विडीयो केंद्रीय मंत्री व प्रदेश की स्वास्थ मंत्री के संज्ञान में आ गया है। पुलिस ने रविवार सुबह आरोपी को सक्षम न्यायालय में पेश किया जहां उसे जमानत पर रिहा किया गया। उसके बाद उन्होंने मतदान केंद्रो पर जाकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *