छूसरे व्यक्ति के आठवीं कक्षा के प्रमाण पत्र पर फोज में भर्ती होने वाले व्यक्ति के विरूध केस दर्ज

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | आठवीं कक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर फोज में भर्ती हुए बवानियां गांव के व्यक्ति के खिलाफ आदालत के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस बारे में शिकायत ईश्वर सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने 1984 में दसवीं कक्षा उत्त्ीर्ण की थी। ससे पूर्व 1982 में आठवीं कक्षा पास की थी। आठवीं कक्षा का प्रमाण पत्र लालचंद चोरी कर ले गया ओर फोज में भर्ती हो गया। फोज के रिकार्ड में उसका नाम शैक्षिक प्रमाण के मुताबिक ईश्वर सिंह दर्ज है जबकि उसका असल नाम लालचंद है। जिसने धोखाधडी करते हुए इस कृतय को अंजाम दिया है। कनीना सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *