विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शानदार स्वागत

0
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा से आमजन को मिल रहा : टिपर चंद शर्मा
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद यात्रा के रथ का बल्लभगढ़ विधानसभा में चावला कॉलोनी में हुआ शानदार स्वागत

city24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। प्रदेश में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज सोमवार को बल्लभगढ़ विधानसभा में चावला कॉलोनी, 60 फुट रोड में पहुँचने पर वहां के निवासियों ने यात्रा वाहन का भव्य स्वागत किया। भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

 

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने कहाकि देश के विकास में हम सभी का योगदान जरूरी है। वह दिन दूर नहीं जब भारत पूर्ण रूप से आत्मनिर्भर होगा। देश के प्रधानमंत्री की सोच दूरगामी है और सोच के साथ भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र की श्रेणी में शामिल करने का अनोखा अभियान शुरू किया गया है, जिसमें प्रत्येक देशवासी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है।

हमारा संकल्प-विकसित भारत’ की दिलाई गई शपथ :-

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने इस मौके पर सभी को भारत देश को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की शपथ दिलवाई।

स्टॉलो का किया अवलोकन :

भाजपा नेता टिपर चंद शर्मा ने इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया और स्वयं वहां बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।

यह है विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य:-

इस यात्रा के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं, जिन्हें इस यात्रा के माध्यम से जनता के समक्ष रखा जा रहा है। एलईडी वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर नागरिकों को जागरूक किया गया और मौके पर उपस्थित लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व मेयर अनीता गोस्वामी, विनोद गोस्वामी सहित शासन व प्रशासन के तमाम विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *