हरियाणा युवा संघ फरीदाबाद और जाट संस्था फरीदाबाद के तत्वाधान में महा रक्तदान शिविर का आयोजन

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद, 21 फरवरी। हरियाणा युवा संघ फरीदाबाद और जाट संस्था फरीदाबाद के तत्वाधान में महा रक्तदान शिविर का आयोजन आगामी 23 फरवरी को प्याली चौक स्थित जाट संस्था की धर्मशाला में किया जाएगा।
यह जानकारी इस मौके पर हरियाणा युवा संघ के संस्थापक अनिल दहिया व जाट संस्था के प्रधान आजाद सिंह सांगवान ने आयोजित बैठक में दी। श्री सांगवान ने बताया कि सामाजिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से यह शिविर लगाया जा रहा है। शिविर सुबह 10 बजे से सायं 4.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर सभी लोगों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में आकर रक्तदान करें।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में हरियाणा युवा संघ के प्रधान संजय खासा, महासचिव संदीप पहल, कोषाध्यक्ष अजय दहिया, जाट संस्था फरीदाबाद के प्रधान आजाद सिंह सांगवान, महासचिव रामनिवास केंदल, कोषाध्यक्ष धर्मपाल ओला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
अनिल दहिया
9910252222