1952 से संचालित कनीना नपा की 10 प्रधान व 9 प्रशासक संभाल चुके बागडोर

0

Oplus_0

-2 मार्च को होने वाले चुनाव को लेकर नागरिकों में बना उत्साह
-प्रधान साढे 12 लाख तो पार्षद खर्च सकते हैं 3 लाख

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना में नगरपालिका का संचालन 1952 में हुआ था। उसके बाद अब तक 10 बार निर्वाचित बाॅडी ने काम किया है वहीं 9 बार नपा की बागडोर प्रशासक के हाथ में रही है। 1999 में कुछ समय के लिए प्रदेश सरकार की ओर से नपा को भंग भी किया गयाथा। गौरतलब है कि नपा के पहले प्रधान चै बलबीर सिंह बने। उसके बाद चैधरी चाौधरी जानकी प्रसाद, संतोष कुमार, चैधरी बलबीर सिंह, राजेंद्र सिंह लोढा, उसके बाद बीडीपीओ सोहन लाल को प्रशासक लगाया गया। फिर मा दलीप सिंह प्रधान चुने गए। उनके बाद आईएएस वी राजा शेखर व बीडीपीओ मुनीलाल को प्रशासक नियुक्त किया। उसके बाद आरएस लोढा को प्रधान चुना गया। उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद तहसीलदार एमएस मोरवाल को प्रशासक नियुक्त किया गया। उसके बाद संतोष देवी तथा शारदा देवी प्रधान चुनी गई। बाद में एसडीएम संदीप सिंह तथा अभिषेक मीणा आईएएस को प्रशासक लगाया गया। उसके बाद सतीश जेलदार प्रधान पद की कुर्सी पर आसीन रहे। बाद में एसडीएम सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार नपा प्रशासक रहे। फिलहाल एसडीएम डा जितेंद्र सिंह अहलावत नपा के प्रशासक के रूप में कार्यरत हैं।  
अब आगामी 2 मार्च को होने वाले कनीना नगरपालिका चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव को लेकर नागरिकों में उत्साह बना हुआ है। एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत की ओर से 14 वार्डों के लिए बनाए गए सभी 14 मतदान केंद्रो का निरीक्षण किया गया है। जहां मतदान के दौरान जरूरी सुविधाएं तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएगें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्ड के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। कनीना में इस बार नगरपालिका चेयरमैन का सीधा चुनाव होगा। यह पद सामान्य श्रेणी की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें 10413 मतदाता प्रधान तथा पार्षदों का चुनाव करेगें। नगर पालिका चुनाव के लिए 6 जनवरी को अंतिम तिथि मानकर तैयार की गई मतदाता सूचि के मुताबिक 14 वार्डों में कुल 10413 मतदाता हैं। वार्ड एक में 648, दो में 877, तीन में 869, चार में 658,पांच में 794,छह में 687,सात में 797, आठ में 798, नो में 727, दस में 664,ग््यारह में 663, बारह में 813, तेरह में 770 तथा चैदह में 649 मतदाता शामिल हैं।  
बाॅक्स न्यूज
11 फरवरी से एसडीएम कोर्ट रूम में दाखिल किए जा सकेगें नामांकन

नगरपालिका प्रशासक एवं चुनाव के आरओ एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि नगर पालिका कनीना में 2 मार्च को होने वाले आम चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 फरवरी से शुरू होगी। जिसके लिए एसडीएम कनीना की कोर्ट में नामांकन दाखिल होंगे। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी से 17 फरवरी तक सुबह 11 बजे से सायं तीन बजे के बीच नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। 12 और 16 फरवरी को अवकाश के दिन नामांकन दाखिल नहीं होंगे। 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 19 फरवरी को 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 2 मार्च को सुबह 8 से सांय 6 बजे तक मतदान होगा। 12 मार्च को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। उन्होंने बताया कि इन चुनावों के लिए प्रधान व सदस्य के लिए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित की गई है। नगर पालिका प्रधान के लिए चुनाव खर्च सीमा 12.50 लाख रुपए निर्धारित की गई है जबकि सदस्य के लिए 3 लाख रुपए चुनाव खर्च सीमा निर्धारित है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव खर्च का ब्यौरा चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिन के अंदर-अंदर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में देना होगा। ऐसा न करने की सूरत में प्रत्याशी को अगले 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया जा सकता है।
बाॅक्स न्यूज
आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते हटाए होर्डिंग बोर्ड

नपा चुनाव को लेकर आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन करते हुए एसडीएम के निर्देश पर नपा कर्मचिारयों ने जगह-जगह लगे होर्डिंग बोर्ड,बैनर व पोस्टरों को उतारने का अभियान चलाया। कनीना-महेंद्रगढ रोड, मंडी, रेवाडी रोड सहित विभिन्न स्थानों पर लगे बोर्ड उतार कर वाहनों में डाले गए। इस अभियान में जेई राकेश यादव,लिपिक सुरेंद्र वािष्ठ, विक्की सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *