कनीना में शहीद स्मारक पर हुआ हवन का आयोजन
-दिल्ली पुलिस के शहीद हवलदार अशोक कुमार की 26वीं पुण्यतिथि दी भावभीनी श्रधाजंली
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना निवासी एवं दिल्ली पुलिस के शहीद हवलदार अशोक कुमार की 26वीं पुण्यतिथि पर शनिवार, एक फरवरी को उनके शहीद स्मारक पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबुधजनों ने हिस्सा लिया। शहीद अशोक कुमार को भावभीनी श्रधाजंली अर्पित की। शहीद के पुत्र दुष्यंत ने बताया कि एक फरवरी 1999 में अपराधियों का पीछा करते हुए अशोक कुमार ने अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। तत्कालीन पुलिस आयुक्त ने उनकी बहादुरी पर वीरता पुरस्कार,शौर्य चक्र से नवाजा था। उनके शहीद स्मारक पर प्रतिवर्ष हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता है। शनिवार को आयोजित समारोह में नगरपालिका कनीना की पूर्व चेयरपर्सन संतोष देवी, पूर्व सचिव रोहताश सिंह,अरविंद जोशी, अशोक कुमार, रामौतार,रूबी, अशोक वर्मा,रिंकुल, उमेश कुमार, मुकेश, सोनू, दीपक, कुमार, विजय कुमार, मनीष,महेश, महेंद्र सैन, अंकित सहित प्रबुधजनों ने हिस्सा लिया।