बागोत में फांसी लगाकर मरे युवक का रविवार सांय तक नहीं हुआ अंतिम संस्कार
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना । कनीना खंड के गांव बागोत में बीती 13 दिसंबर को फांसी लगाकर मरे एक 26 वर्षीय युवक मोहित का आठवें दिन, रविवार सांय तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका। युवक के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर प्रयासरत हैं जबकि प्रशसनिक अधिकारी एविडेंस उपलब्ध करवाने की कह रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मृतक युवक का 14 दिसंबर शनिवार को पोस्टमार्टम करवा दिया गया था। लेकिन परिजन शव को नहीं ले जा रहे हैं। मृतक युवक का शव उप नागरिक अस्पताल में फ्रीजर में रखा हुआ है। जिसमें संक्रमण फैलने की संभावना बनती जा रही है। परिजन प्रदेश के पूर्व मंत्री सहित 8 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज करवाने की मांग पर अडे हुए हैं। ईधर पुलिस व प्रशासन उनसे साक्ष्य उपलब्ध करवाने की मांग कर रहा है। साक्ष्यों के अभाव में मामला लटका हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी शव का अंतिम संस्कार करवाने के लिए परिजनों को मनाने के का प्रयास कर रहे हैं। किंतु फिलहाल तक कोई सहमति नहीं बन सकी है।
मृतक युवक के पिता कैलाश चंद ने कई पेंज की शिकायत पुलिस को देकर कहा कि उसके दो लड़के है। बड़ा लड़का 26 वर्षीय मोहित तथा छोटा 25 वर्षीय पुलकित है। दोनों अविवाहित हैं। बीते शुक्रवार को दोनों लड़के गांव में आयोजित किसी बर्थ-डे पार्टी में गए थे। वहां से लौटकर बड़े लड़के मोहित ने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका आरोप है कि मोहित को पोक्सो के झूठे केस में फंसाया गया ओर जेल में पिटवाया गया। इस बारे में कैलाश ने आठ लोगों के खिलाफ आरोप लगाए। जिनकी पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है। रविवार सायं समाचार लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं हो सका था।