भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद को हरियाणा भाजपा ने मोदी रत्न से नवाजा 

0

Oplus_131072

भाजपा के सदस्यता अभियान में जान मोहम्मद को 20 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने पर दिया सम्मान
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष व नूंह जिले के जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद को प्रदेश में भाजपा के चल रहे सदस्यता अभियान में 20 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने पर भाजपा द्वारा मोदी रत्न से नवाजा गया है। इस दौरान भाजपा ने अपने प्रदेश के फेसबुक पेज पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद का फोटो लगाकर मोदी रतन देने की पोस्ट भी वायरल की है। जिससे नूंह जिले के जिला प्रमुख जान मोहम्मद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि इससे पहले 10 हजार से ज्यादा सदस्य बनाने पर नूंह जिले के जिला प्रमुख व भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद को मोदी मित्र गौरव से भी नवाजा गया था। जिला प्रमुख जान मोहम्मद नूंह जिले में सबसे ज्यादा भाजपा के सदस्यता अभियान में सदस्य बनाने वाले भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता हैं। जिन्होंने बड़ी मेहनत और लगन के साथ भाजपा के सदस्यता अभियान को तेज गति से बढ़ाते हुए 20 हजार से भी ज्यादा कार्यकर्ता इस अभियान में जोड़े हैं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष जान मोहम्मद का कहना है कि वह भाजपा के सच्चे ,ईमानदार और कर्मठ सिपाही है। उन्होंने हमेशा भाजपा के लिए ईमानदारी से कार्य किया है और भाजपा के सदस्यता अभियान में भी उन्होंने जी तोड़ मेहनत कर नूंह जिले से भाजपा के इस सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने के लिए दिन-रात मेहनत की है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अभी बाकी है और इस अभियान में वह और भी ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। देश और प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहे हैं, जिससे आज देश और प्रदेश का हर वर्ग खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *