भाजपा फरीदाबाद द्वारा 2.5 लाख लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य: राजकुमार वोहरा

0

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डिजिटल और पारदर्शी तरीके से चलाया जाएगा, सदस्यता अभियान : राजकुमार वोहरा
City24news/संजय शर्मा
फरीदाबाद
। भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है जिसमें पीएम नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह आदि वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने सदस्यता अभियान की शुरुआत में मिस्ड कॉल के जरिए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की । देश में  अब तक 10 करोड़ से अधिक लोग मिस्ड कॉल के जरिये भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं । हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली जी द्वारा प्रदेश स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने की घोषणा के साथ सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश की टीम गठित की जा चुकी है। हरियाणा प्रदेश में 26 अक्टूबर से इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा चुकी है। हरियाणा में 50 लाख लोगों को पार्टी का सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है।  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की पूरे देश में पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के नेतृत्व में सदस्यता अभियान शुरु हो चुका है । प्रदेश में सदस्यता अभियान के निमित वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल को प्रदेश संयोजक बनाया गया है तथा पांच सदस्य नियुक्त किए गए हैं।  फरीदाबाद जिले में इस सदस्यता अभियान को चलाने के लिए जिला संयोजक और जिला सह संयोजको की नियुक्ति भी की गई है । हरियाणा सरकार में चेयरमेन हुकमसिंह भाटी को जिला संयोजक, बिजेन्द्र नेहरा, रामेश्वर प्रजापति और अनीता शर्मा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है । भारतीय जनता पार्टी जिला फरीदाबाद की सभी इकाइयों मंडलों, मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता मिलकर फरीदाबाद जिले में इस सदस्यता अभियान को चलाएंगे और इस अभियान के अन्तर्गत जिले में 2.5 लाख लोगों को सदस्य के रूप में जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है । श्री वोहरा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है और पार्टी द्वारा समय समय पर सदस्यता अभियान चलाया जाता है। भाजपा फरीदाबाद जिले के कार्यकर्ता पार्टी के इस सदस्यता अभियान के लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यकर्ताओं द्वारा डिजिटल और पारदर्शी प्रक्रिया से सदस्यता अभियान चलाया जायेगा। दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनने के लिए आपको 8800002024 पर मिस्ड कॉल करना होगा। मिस्ड कॉल करने के बाद आपके फोन पर एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें मेंबरशिप नंबर दर्ज होगा। मेसेज में प्राप्त लिंक में जाकर अपना पूरा विवरण भरने के बाद आपकी सदस्यता पूर्ण होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *