इंडिया से बिजनेस आइडिया चोरी कर ले गया फिरंगी

0

लंदन में झालमुरी बेचकर कमाता है मोटा पैसा
City24news/ब्यूरो
लंदन। एंगस डीनन नाम ये ब्रिटिश एक बार भारत घूमने आया था। इस दौरान कोलकाता भी गया, जहां उसने झालमुरी चखी। उसका स्वाद उसे इतना पसंद आया कि उन्होंने कुछ समय के लिए भारत में ही झालमुरी और चाट बनाना सीखा। फिर वापस विदेश में जाकर उन्होंने खुद का एक स्टॉल लगाना चालू कर दिया।

जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में भारतीयों का बिजनेस आइडिया चुराकर एक फिरंगी ने लंदन में अपनी छोटी सी दुकान खोली है।

भारत में लाई का इस्तेमाल झालमुरी, भेलपुरी और ऐसे ही कई स्वादिष्ट चटाकेदार नाश्ते को बनाने के लिए किया जाता है। जिसे हर कोई स्वाद लेकर खाता है। बताते चले की लाई चावल के दाने से ही बनाई जाती है। खैर, मुरमुरा का क्रेज इंडिया ही नहीं बल्कि लंदन तक पहुंच चुका है। 

‘इंस्टाग्राम’ पर एंगस डीनन की झालमुरी स्टॉल का एक वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। वैसे भी भारतीयों को अगर उनका काम कोई विदेशी करता दिख जाए तो वह काफी इंप्रेस होते हैं। ऐसे में यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय तो बनना ही था।

इस ‘रील’ को लंदन में रहने वाले अनस रेहान नाम के ‘इंस्टाग्राम’ यूजर ने बनाया है, जिमें इस फिरंगी को सड़क किनारे झालमुरी की दुकान लगाए देखा जा सकता है।

बंदे के झालमुरी मांगने पर दुकानदार उसे तैयार करना शुरू करता है। विदेशी शख्स का झालमुरी बनाने का तरीका किसी भारतीय भेल बेचने वाले जैसा लगता है। उसके बाद वह उसे झालमुरी पकड़ा देता है।

आपको जानकर ताज्जुब होगा कि यह बंदा लंदन में झालमुरी का एक कोन 4 पाउंड में बेचता है। 4 पाउंड यानी भारतीय करेंसी में करीब 436 रुपये। ऐसे में वह भारतीयों के बिजनेस आइडिया से लंदन में अच्छा पैसा कमा रहा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *