विधान सभा चुनाव में भाजपा को विजय मिलने पर कनीना में किया सम्मान समारोह का आयोजन

0

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री ’खट्टर’ के मीडिया एडवाईजर को मिया सम्मानित
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| कनीना के एक समारोह स्थल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने केंद्रीय शहरी विकास व ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर के मीडिया एडवाईजर सुदेश कटारिया को सम्मानित किया। इस समारोह की अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ राकेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव में पूरे अहीरवाल क्षेत्र ने खुले मन से भाजपा को समर्थन दिया है तथा भारी बहुमत से सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है।
सुदेश कटारिया ने कहा की हरियाणा में हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे हैं। इसके पीछे मनोहर लाल खट्टर की दूरदर्शी सोच रही है। अंबेडकर जन जागरण समिति के समिति के संयोजक रमन शास्त्री ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले साढ़े नो वर्ष के कार्यकाल में आमजन को सरकारी सुविधाएं पहुंचाने का काम किया तथा प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए खर्ची-पर्ची वालों को बाहर का रास्ता दिखाया। विस चुनाव में विजय मिलने के बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री की शपथ लेने से पहले प्रदेश के 24000 युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरी देकर दिवाली का तोहफा दिया है। अध्यक्ष अशोक कुमार ने कटारिया को पगड़ी पहना कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर राजकुमार भोजावास, अमरजीत भडफ, धर्मवीर कोटिया, हनुमान सिंह,कर्मवीर सिंहए सुरेश झाड़ली, पवन कुमार, अजय करीरा, कुलदीप उच्चत,सुरेश झाडली सहित प्रबुधजन उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *