भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने हरियाणा सरकार में नव नियुक्त कैबिनेट मंत्रियों से मुलाकात कर दी बधाई

0

मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में सभी नव नियुक्त मंत्रियों के प्रयासों से हरियाणा और तेजी से करेगा विकास: ज़ाकिर हुसैन 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | शुक्रवार को चंडीगढ़ में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन व उनकी धर्मपत्नी नसीमा हुसैन एडवोकेट ने हरियाणा सरकार के सभी नव नियुक्त मंत्रियों जिनमें रणबीर सिंह गंगवा, राव नरबीर सिंह, आरती सिंह राव, सांसद किरण  चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई व शुभकामनाएँ दी। 

  चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में और सभी मंत्रियों के प्रयासों से हरियाणा प्रदेश और तेजी से उन्नति व विकास करेगा। नायब सैनी के नेतृत्व में पिछले 56 दिनों में प्रदेश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए थे, अब उनके नेतृत्व में और तेजी आएगी। हरियाणा सरकार में बनाए गए मंत्रियों की नई टीम प्रदेश को मिली है। एक नई सोच के साथ प्रदेश का समान विकास होगा। 

   हुसैन ने कहा कि मेवात क्षेत्र में नायब सैनी के मुख्यमंत्री की खबर से खुशी का माहौल है। वो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाले व सरल स्वभाव व मिलनसार व्यक्तितत्व के धनी हैं। उनकी कार्यशैली से प्रदेश का आम जन प्रभावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *