साईं मंदिर का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

0

साईं मित्र मंडल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से शुक्रवार को मवई रोड स्थित साईं मंदिर का स्थापना दिवस मनाया गया।

city24news@ब्यूरो

फरीदाबाद| स्थापना दिवस पर सबसे पहले श्रद्धालुओं ने सांई बाबा का महाअभिषेक किया। इसके बाद कीर्तन भजन मंडली की ओर से भजन गाए गए। इसके पश्चात भंडारे में प्रसाद का वितरण हुआ।

 संस्था के संस्थापक नरेंद्र जैन ने बताया कि साईं मंदिर का यह दसवां स्थापना दिवस है। मंदिर में पूजा अर्चना के अलावा चैरिटेबल डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है । जिसमें लोगों को निशुल्क दवाई , आंखों का निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराया जाता है । इस अवसर पर संस्था के प्रधान जतिन गर्ग, डॉक्टर नवीन ,डॉक्टर महेंद्र अरोड़ा ,पंडित विनय पांडे, सेवादार प्रमोद एवं अनीश विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *