अटेली विधानसभा में 142375 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर आठ उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद किया 

0

प्रत्याशियों ने कार्यकर्ताओं से बात कर थकान उतारने का किया प्रयास
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार देर सायं तक हुए मतदान का कार्य शांतिपूर्वक संपन्न हो गया| अटेली हलके में 202154 मतदाताओं में से 142375 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर चुनाव लड़ रहे आठ उम्मीदवारों का भाग्य इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन में बंद कर दिया | जिसका नतीजा 8 अक्टूबर को जारी किया जाएगा  | अटेली विधानसभा में निर्वाचन आयोग द्वारा 215 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे जहां मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया | अब मंगलवार को नारनौल जिला मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी | मतदाताओं ने किस उम्मीदवार की किस्मत लिखने का काम किया है, इसके फैसले के लिए प्रशासन द्वारा उचित इंतजाम किए जा रहे हैं | चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के मतगणना एजेंट बना दिए गए हैं |

अटेली हलके के निर्वाचन अधिकारी कनीना के एसडीएम अमित कुमार को बनाया गया है जबकि मतगणना पर्यवेक्षक अरुण कुमार को नियुक्त किया गया है |

 रविवार को दिनभर प्रत्याशी अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर चुनावी जोड़-घटा करते नजर आए  साथ ही चुनाव के समय हुई छिटपुट घटनाओं को याद कर हंसी मजाक कर चुनाव की थकान दूर करने का प्रयास किया | 

अटेली हलके के अंदर दो नपा-विकासखंड  शामिल है | 

 जिनमे नगर पालिका कनीना और अटेली है | कनीना विकासखंड  अटेली विधानसभा का बड़ा शहर है | जिसमें नौ मतदान केंद्र बनाए गए थे | जहां पर मतदान केंद्र 54 पर1082 में से 802 मत डाले गए | मतदान केंद्र 55 पर1064 में से 787 वोट, 56 पर 1127 में से 803 वोट, मतदान केंद्र 57 पर1342 में से964 वोट, मतदान केंद्र 58 पर 891 में से 648 वोट, मतदान केंद्र 59 पर 1297 में से 937 वोट, मतदान मतदान केंद्र 60 पर 1343 में से 1052 वोट, मतदान केंद्र 61 पर 964 में से 644 वोट, मतदान केंद्र 62 पर1305 में से 889 वोट सहित कुल10415 में से 7526 वोट पोल हुए |

भाजपा प्रत्याशी आरती सिंह राव ने अपना पहला चुनाव अटेली विधानसभा से लड़ा है, जो उनके परिवार की परंपरागत सीट रही है | मतदान के बाद रविवार को उन्होंने अपने प्रत्येक कार्यकर्ताओं से बात कर मतदान के बारे में विस्तार से जानकारी ली | सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर बात की | वह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आई |

कांग्रेस प्रत्याशी अनीता यादव पहले विधायक और मुख्य संसदीय सचिव रह चुकी हैं | उनका चुनाव लड़ने का अनुभव रहा है | मतदान के तुरंत बाद से ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर जानकारी लेनी शुरू कर दी थी | रविवार को अपने निवास पर परिवारजनों के साथ कार्यकर्ताओं से मिली और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझा | उन्होंने मतगणना के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सरकार बना रही है | बसपा-इनेलो के संयुक्त प्रत्याशी अतर लाल धनौंदा में कार्यकर्ताओं के बीच रहे | उन्होंने कहा कि अटेली की जनता चुनाव जीत रही है | इस बार नया इतिहास रचा जा रहा है |

ReplyForwardAdd reaction

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *