कनीना मंडी में बाजरे की बंपर आवक, 27273 क्विंटल बाजरे की हुई खरीद

0

Oplus_0

उठान नहीं होने से बढ सकती है परेशानी
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| सावन-भादोमास में हुई बारिश के बाद बाजरे की बंपर पैदावार हुई है। इसका अंदाजा कनीना मंडी में 1 अक्टूबर से शुरू हुई खरीद से लगाया जा सकता है। पिछले तीन दिन के अंतराल में 2625 रूपये प्रति क्विंटल की दर से 27273 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। लेकिन उठान कार्य शुरू नहीं हुआ है। उठान कार्य के लिए महेंद्रगढ की बाबूलाल नामक फर्म को निर्धारित किया गया है। जो बाजरे को पलवल व सफीदों,जींद में बने गोदाम में स्टाॅक करेगें। खरीद एजेंसी स्टेट वेयर हाउस की प्रबंधक सीमा सिंह ने बताया कि कनीना की नयी आनाज मंडी में शुक्रवार को खरीद नहीं की जा सकी। उठान कार्य के लिए एजेंसी को कहा गया गया है। बारिश होने की स्थिति में खरीदे गए बाजरे के भीगने की संभावना बन रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार व रविवार को मंडी में बाजरे की खरीद नहीं की जाएगी।
ईधर किसान बाजरे की कटाई में तेजी से जुटे हुए हैं। बाजरा निकाल कर सीधा मंडी भेजा जा रहा है। किसान ई-खरीद पोर्टल से स्वयं गेट पास निकाल रहे हैं। जिसके चलते उन्हें कतार में लगने की जरूरत नहीं है। किसान सत्यवीर सिंह रामबास,नरेंद्र सिंह छितरोली, रोशन सिंह नांगल ने बताया कि किसानों द्वारा बीती 30 जुलाई को माॅनसून की बारिश होने के बाद कुंए की मोटर बंद की गई थी जो अब तक बंद हैं। समय-समय पर बारिश होने पर उनकी ओर से ट्यूवैल से फसल सिंचाई नहीं की गई। नहरों में भी पानी की खासी सप्लाई हुई है। क्षेत्र में बाजरे,गवार तथा कपास की फसल पर रंगत छाई हुई है। कृषि विभाग के एडीओ विकास यादव ने बताया कि कनीना विकास खंड में करीब 33 हजार हैक्टेयर कृषि योज्य भूमि है जिसमें से 19 हजार हैक्टेयर भूमि में बाजरा, 6 हजार हैक्टेयर में गवार 6900 हैक्टेर भूमि में कपास तथा 98 हैक्टेयर रक्बे में मंूग की खेती गई। खरीफ फसल की बंपर पैदावार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *