आठ अक्टूबर को भाजपा की हैट्रिक लगाना तय: भजनलाल शर्मा

0

मुख्यमंत्री भजनलाल ने जेपी दलाल को किसान और गरीब हित में कार्य करने वाला नेता बताया
लोहारू को हरियाणा में ही नहीं पूरे देश से पहचान दिलाऊंगा: पूर्व मंत्री जेपी दलाल

City24news/सोनिका सूरा
लोहारु/ ढिगावा। राजस्थान की मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक प्रचार ने लोहारु विधानसभा के गांव कुड़ल में भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व वित्तमंत्री जेपी दलाल के पक्ष में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कहा कि भाजपा किसान व गरीब कल्याण की अनेक योजनाओ लागू की है। प्रदेश व देश हित मे लागू की गई अनेक कल्याणकारी नीतियों की बदौलत 8 अक्टूबर को आने वाले चुनाव परिणाम से हरियाणा में हैट्रिक लगाना तय है। उन्होने कहा कि  कांग्रेस पार्टी को देश प्रदेश के विकास और किसान, गरीब, मजदूर, महिला व युवाओ के कल्याण से कोई वास्ता नही है। कांग्रेस पार्टी इन्दिरा गांधी से लेकर राहुल तक तीन पीढ़ियों ने गरीबी हटाने के नारे के बहाने देश को जमकर लुटा है।   भाजपा के मैरिट से नोकरिया देने से आस पास अनेक लाइब्रेरी बनी है इनको बनी रहने के भाजपा का रहना जरूरी है।  भाजपा के दस वर्ष के शासनकाल में हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है कांग्रेस का दस साल का शासनकाल ओर भाजपा के दस साल के शासनकाल में दिन रात का फर्क है। कांग्रेस के कल में जमीन ,आकाश, पाताल के घोटाले होते थे। राजस्थान में सरकार के आठ के कार्यकाल में 50 प्रतिशत वायदे पूरे कर दिए है। उन्होंने कहा कि जेपी दलाल जो मेरा मित्र है को सबसे अधिक मतो से जीता दो भाजपा भी दलाल को बड़ा पद देगी।  

भाजपा प्रत्याशी एवम पूर्व वित्तमंत्री जेपी दलाल ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कांग्रेस के गुबारे में किसानों से छेद कर दिया है। इसलिए निश्चित तौर पर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।  

उन्होंने कहा कि लोहारु को हरियाणा का ही नही बल्कि पूरे देश मे सर्वश्रेष्ठ हल्का बनाने का काम करूंगा। लोहारु से दिल्ली हाइवे का निर्माण कर दिल्ली के कारखाने लोहारु ओर सिवानी में लगावाने का काम करूंगा।  कार्यक्रम को सांसद डीपी वत्स, विराट नगर के विधायक कुलदीप धनखड़, वरुण श्योराण, बजरंग लाल शर्मा, राजबाला श्योराण, सन्दीप बुधेडा, रामशरन बिठान, आत्माराम आदि नेताओं नेभी सम्बोधित किया और भाजपा की कल्याण कारी नीतियों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में हजारों पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, किसान,आमजन व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *