भाजपा प्रत्याशी कंवर संजय सिंह ने बदल दिया नूंह विधान सभा  का चुनावी समीकरण

0

चिलावली, कुर्थला सहित नूंह शहर में हुआ कई जगह मिला भारी समर्थन 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | नूंह विधानसभा में अब चुनावी अब चुनावी समीकरण  बदलते नजर आ रहे है। बता दें कि नूंह विधान सभा के गांव चिलावली, कुर्थला और नूंह शहर के कई वार्डो में भाजपा उम्मीदवार कुंवर संजय सिंह को भारी समर्थन मिलने से विधान सभा का चुनावी समीकरण बदला गया है। बता दें की  बीते रविवार को नूंह विधानसभा  के सेकडो गांवो में भाजपा पार्टी की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट मेगा रोड सौ और खेड़ा खलील पुर में विशाल जनसभा को संबोधित करने से कार्यकर्ताओं में  जोश भर गया है। सूत्रों की माने तो विधान सभा में अब त्रकोणीय मुकाबला बन गया है अब कुंवर संजय सिंह इनेलो प्रत्यासी चौधरी ताहिर को पीछे छोड़ कांग्रेस प्रत्यासी आफताब अहमद को टक्कर दे रहे है।कुंवर संजय सिंह ने ग्राम वासियों के  द्वारा किए गए इस शानदार स्वागत व  अपने प्रति लगाव और प्यार व जनसमर्थन के लिए  आभार जताया। उन्होंने कहा कि हर जगह लोगों का इतना प्यार व समर्थन मिल रहा है कि हर कार्यक्रम में देरी से पहुंच रहे हैं फिर भी लोग बेसब्री से स्वागत के लिए इंतजार कर रहे हैं। वही  लोगों के जोश ने विपक्षियों की नींद उड़ा दी है। उन्होंने कहा की प्रदेश में तीसरी बार पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनने जा रही है और हरियाणा प्रदेश फिर नॉन स्टॉप विकास की राह पर चलेगा। उन्होंने कहा की केवल ये जोश जज़्बा हमें आगामी पांच अक्तूबर तक बरकरार रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *