होडल विधानसभा प्रत्याशी और हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान ने कहा बीजेपी जा रही है कांग्रेस आ रही है 

0

City24news/हरिओम भारद्वाज
होडल | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं होडल विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी उदयभान ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अब लोगों का मोह भंग हो चुका है। प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। जिसको लेकर आमजन में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों में शामिल लोगों को भगदड मची हुई है। भाजपा सहित अन्य दूसरे दलों को छोडकर लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उदयभान ने रविवार को शहर के अलावा गांव सौंनहद,दीघोट,खाम्बी,मीरपुर कौराली व जटोली आदि गावों में डाूर टू डोर प्रचार कर जनसम्पर्क अभियान चलाया और लोगों से कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगे। जिस पर लोगों ने भी अबकि बार कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने और उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने का भरोसा दिलाया। उदयभान ने श्रीत्यागी मांर्डन स्कूल में चुनाव सभा को सम्बोधित किया। यहां सैंकडों लोगों द्वारा उनका फूल मालाओं व पगडी बांधकर भव्य स्वागत किया गया। यहां विधानसभा प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन ने उदयभान को पूरा समर्थन देने की घोषणा की। इसके बाद उदयभान ने क्षेत्र के बडे गांव सौनहद में जनसभा को सम्बोधित किया। गांव के सैंकडों कार्यकर्ता ट्रैक्टर और बाईक रैली के साथ उदयभान को गांव तक लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचीन लालदास मंदिर से अपने प्रचार का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के भाजपा के शासन से आमजन पूरी तरह से परेशान हो चुका है। कार्यालयों में भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार द्वारा थोपी गई आमन लाईन व्यवस्था आम जनता के लिए सुविधा कम और असुविधाकारी साबित हो रही है। लोगों का पूरा समय प्रोपर्टी आईडी सही कराने में निकल रहा है। बगैर रिश्वत के कार्यालयों में कोई काम नहीं किया जा रहा है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से परेशान होकर कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार में खिलाडियों से लेकर किसानों तक सभी को पीटा गया है। किसान और खिलाडी भाजपा की दमनकारी नीति को भूले नहीं हैं। रोजगार के नाम पर युवा वर्ग के साथ छलावा किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में लाखों  पद रिक्त पडे हुए हैं, लेकिन सरकार ने किसी भी विभाग में भर्ती नहीं की। सनसम्पर्क अभियान के दौरान उदयभान का गावों में जगह जगह फॅूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जिस पर उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि लोगों द्वारा जो प्यार,स्नेह और समर्थन मिल रहा है, उसे वह सरकार बनने पर सूद सहित लौटाने का काम करेंगे। क्षेत्र में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार में पिछले दस वर्षों में क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ। राजनेताओं ने केवल विकास में नाम पर वोट बटोरे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा होडल में बस स्टैंड बनाने,अग्रसैन पार्क,हसनपुर में यमुना नदी पर पुल बनाने की कई बार घोषणा की गई, लेकिन कार्य शुरु नहीं हो सके। जिसके कारण जनता का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। अबकि बार क्षेत्र की जनता ने भाजपा को बाय बाय कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। उन्होंने लोगों से आने वाली 5 अक्तूबर को भारी संख्या में मतदान कर कांग्रेस पार्टी को विजयी बनाने की अपील की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *