फिरोजपुर झिरका से भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद का गावों में हो रहा है जोरदार स्वागत

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | फिरोजपुर झिरका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद ने शनिवार को क्षेत्र के दुगेजा ज़तलका बडेड खेड़ा बास गोकलपुर नीमखेड़ा एचेवाडी पॉठखोरों गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया। उनके इस अभियान के दौरान गांवों में उनको भारी जनसमर्थ मिला।इस दौरान जगह जगह पर भाजपा प्रत्याशी का लोगों ने फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। लोगों में भाजपा प्रत्याशी के लिए काफी जोश देखा गया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल है लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने वाली है इसलिए सभी कार्यकर्ता पार्टी के प्रचार प्रसार में जुट जाए। आने वाले समय में फिर से विकास कार्यों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में विकास कार्यों को बढ़ावा दिया गया है तो युवाओं के साथ हर वर्ग के लिए सरकार ने कार्य किया है। महिलाओं के लिए आरक्षण देकर सरकार ने बड़ा कार्य किया है। फिरोजपुर झिरका क्षेत्र की प्यासी जनता के लिए 232 करोड़ की परियोजना से पानी लाकर जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिन प्रतिदिन भाजपा का ग्राफ बढ़ रहा है तो कांग्रेस का ग्राफ गिरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता नसीम अहमद बनकर उनके चुनाव को लड़े। निश्चित तौर पर एक बार फिर से वह चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के लोगों से अपील की वह अपना एक एक वोट उनके पक्ष में देकर उनको विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार भाजपा को समर्थन मिलता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *