विधायक जगदीश नायर ने की पत्रकारों के साथ की प्रेस वार्ता, संपल्क पत्र जारी किया 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | शहर फिरोजपुर झिरका के अग्रसेन मंदिर के प्रांगण में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की अहम मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें होडल विधानसभा के विधायक जगदीश नायर व भरतपुर राजस्थान से पूर्व सांसद रामस्वरूप कोहली, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल, विधानसभा संयोजक जतिन बुसरी, मंडल अध्यक्ष रमेश आर्य व सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

  होडल विधायक जगदीश नायर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि इस मीटिंग का मुख्य उद्देश्य भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है। आज भाजपा पार्टी की तरफ से संकल्प पत्र जारी किया गया है। खासकर पिछली लोकसभा चुनाव में एससी समाज के लोगों को ग़लत तरीके से भ्रमित करने का काम किया था और कांग्रेस पार्टी ने जिसका गलत तरीके से प्रचार प्रसार किया और कांग्रेस सरकार इस मंसुबे में कामयाब भी हो गई थी। जिसकी वजह से एससी समाज के लोग भाजपा से नाराज़ हो गये थे, नाराज एससी समाज का कुछ वोट बैंक कांग्रेस की तरफ चला गया था। जगदीश नय्यर ने कहा कि एससी समाज के लोगों को यह कहा गया कि भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत से आई तो देश का संविधान बदल देगी। 

     विधायक जगदीश नायर ने एससी समाज से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाया गया संविधान में किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकती, एससी समाज के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। यह केवल कांग्रेस पार्टी के द्वारा फैलाया गया एक षड्यंत्र व दुष्प्रचार करने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। 

      नय्यर ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में 70 साल राज किया है लेकिन आज भी गरीबों की हालत नहीं बदल पाई है। कांग्रेस सरकार ने गरीबों के लिए कोई भी जनकल्याणकारी योजना नहीं बनाई, जिससे गरीब का उत्थान हो सकता। कांग्रेस के शासनकाल में गरीबों की हालत और बदहाल हो गई। गरीब और गरीब हो गया। 

     आज भाजपा सरकार ने गरीब के लिए पक्का मकान बनाने के लिए तीन लाख चौरासी हजार रू की राशी तय की है। श्रम लोन देकर रेहड़ी पटरी रिक्शा, झोंपड पट्टी वाले गरीब लोगों को ऊंचा उठाने के लिए राशी दी गई। तीसरा गरीब परिवार के लिए 10 लाख रू तक का मुफ्त इलाज कराने की भी योजना, विवाह शगुन योजना के तहत गरीब बेटियों की शादी में 71 हजार रुपए देने, गरीबों के लिए मुफ्त 100 गज की मुफ्त प्लाट देने, रजिस्ट्री कराने और उन पर कब्जा दिलाने का काम भी भाजपा सरकार ने ही किया है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती वो करती है। गरीब उठेगा, देश आगे बढ़ेगा। गरीबों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार का बड़ा योगदान रहा है। नय्यर साहब ने आगे बताया की आज के समय भाजपा सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम किया है। आज गरीब का बेटा बिना खर्ची-पर्ची के नौकरियां देने का काम भी भाजपा सरकार ने‌ किया है। भारतीय जनता पार्टी अंतिम छोर पर बैठे लोगों को ऊपर उठाने का काम कर रही है। कांग्रेस की सोच हमेशा अमीरों के लिए रही है। आज हमारा मिशन है गरीब लोगों को जागरूक करना है। आज भाजपा सरकार ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है जिसमें कहा गया है कि हरियाणा में भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं के लिए लाड़ो लक्ष्मी सम्मान के रूप में घर बैठे 21 सौ रू प्रति माह देने का काम करेगी। गैस सिलेंडर 5 सौ में देंगे। यह बीस संकल्प पत्र हमारी पार्टी ने लिये है।

   भाजपा मेवात जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने  कहा है कि चुनाव के समय समय मीटिंग आयोजित होती रहती है। जगदीश नय्यर एससी समाज के नेता हैं। कांग्रेस सरकार एससी समाज के साथ हमेशा ग़लत व्यवहार करती रही है। भारतीय जनता पार्टी एक इकलौती ऐसी पार्टी है जो संविधान कि भी रक्षा करती है। जिस दिन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी उस समय संविधान को शीश नवाकर व‌ नमन‌ किया है।जो नमन‌ करता है वो‌ संविधान की हिफाजत करता है। आज अमेरिका में जाकर राहुल गांधी गरीबों के आरक्षण खत्म करने की बात कर रहा है, शैलजी बहन को भी कांग्रेस पार्टी में प्रताड़ित व अपमान किया जा रहा है, उनके कहने से सीटें भी वितरित नहीं की जा रही है। इसका भी जिलाध्यक्ष आरोप लगा रहा है। जो बहुत ही शर्म की बात है। जो साफ दर्शाता है उसकी कथनी और करनी में अंतर है।‌ कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है और भाजपा सरकार हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने‌ वाली पार्टी है।‌ इस मौके पर  गंगाराम डागर एसीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, रमेश आर्य मंडल अध्यक्ष, नपा चेयरमैन मनीष जैन, जिला महामंत्री शिवचरण आर्य बंटी, मंडल अध्यक्ष दोहा यादराम सैनी, प्रदेश सचिव महिला मोर्चा अंजुबाला सरपंच,निगरानी कमेटी चेयरमैन नरदेव आर्य सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *