दिव्यांग मतदाता ईसीआई सक्षम एप के माध्यम से ले सकते हैं सहायता : धीरेंद्र खड़गटा 

0

सभी वर्गों के मतदाताओं के मतदान के लिए उठाए जा रहे हैं सार्थक कदम
दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए बनाया गया है सक्षम एप का इंटरफेस
गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं सक्षम एप
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  धीरेंद्र खड़गटा घीने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी वर्गों की हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का प्रयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप बनाया गया है। यह मोबाइल एप दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए एक प्रकार से दिव्यांग मतदाताओं के लिए वरदान है। दिव्यांगजन चुनाव से जुड़ी मतदाता केंद्रित विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप का उपयोग कर सकते हैं।

        उपायुक्त ने बताया कि सक्षम एप के इंटरफेस को दिव्यांगजनों की जरूरतों को देखते हुए उनके अनुकूल बनाया गया है। सक्षम एप के माध्यम से दिव्यांग वोटर मतदाता सूची में अपना नाम चेक करने के अलावा पोलिंग बूथ की लोकेशन, बूथ तक आवागमन के लिए व्हीलचेयर के लिए अनुरोध कर सकता है। नए मतदाता के रूप में अपना पंजीकरण करवा सकता है, वोटर कार्ड में सुधार, वोटर कार्ड को आधार से जुडवाने या चुनावी प्रक्रिया से संबंधित अन्य प्रकार की सेवाओं के लिए अनुरोध कर सकता है। यहां तक कि चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानकारी भी प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सक्षम एप द्वारा दिव्यांग मतदाता मतदान को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या के लिए संपर्क कर सकता है व शिकायत भी दर्ज कर सकता है।

गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं सक्षम एप

उन्होंने बताया कि प्रार्थी सक्षम एप गूगल प्ले स्टोर से अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर डाउनलोड करें। एप खुलते ही वोटर रजिस्ट्रेशन, पोलिंग बूथ पर सुविधाएं, वोटर कार्ड से संबंधित जानकारी और सूचना एवं शिकायत का ऑप्शन आएगा। इसके उपरांत अन्य सुविधाओं के लिए एप का उपयोग किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *