अच्छा चरित्र ही व्यक्ति को महान बनाता है :-डॉक्टर ठाकुरदास दिनकर।

0

city24news@ब्यूरो

फरीदाबाद| शिव मंदिर परिसर सेक्टर 87 ग्रेटर फरीदाबाद में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान समागम जो की 3 दिसंबर से 9 दिसंबर तक कथा व्यास ठाकुरदास दिनकर जी की अध्यक्षता में हो रहा है। इस समागम में कथा व्यास ठाकुरदास दिनकर जी ने कथा के चौथे दिन समुद्र मंथन भगवान, वामन- अवतार ,भगवान राम के जन्म का उल्लेख किया। जब-जब धरती पर पाप बड़े तब – तब धर्म की रक्षा के लिए भगवान अवतरित हुए। व धरती को पाप मुक्त किया। भगवान राम के जन्म का उल्लेख करते हुए डॉक्टर दिनकर जी ने भगवान  राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया। भगवान राम का चरित्र मानव सृष्टि के लिए प्रेरणादायक रहा है। आज भी रामचरितमानस में भगवान राम के चरित्र का अनुसरण किया जाता है। किसी व्यक्ति का चरित्र ही उसे समाज में पहचान दिलाता है।( रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाए) भगवान राम वचन के लिए 14 वर्ष के वनवास के लिए चले गए लेकिन अपने वचन पर आंच नही आने दी। कथा के माध्यम से व्यास पीठ पर डॉक्टर दिनकर ने कहा हम आज भी राम राज्य को चाहते हैं उसके लिए हमें अपनी अंतरात्मा से अपने अंदर के अहम को समाप्त करना होगा। मुख्य यजमान सुरेश चन्द मित्तल जी द्वारा व्यास जी का माल्यार्पन कर स्वागत किया गया।व आरती के पशतात सभी के लिए सुंदर प्रसाद की व्यवस्था की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *