फिरोजपुर झिरका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक नसीम अहमद को लगातार जन समर्थन मिल रहा है। 

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | गुरुवार को उन्होंने क्षेत्र के रीगड गांव का दौरा किया। इस दौरान इनेलो कांग्रेस छोड़कर सैकड़ों लोगों ने भाजपा में अपनी आस्था जताई। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी नसीम अहमद ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय भाजपा का होगा। तीसरी बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी लोग भाजपा के साथ जुड़कर क्षेत्र में कमल खिलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में विकास की काफी संभावना है भारतीय जनता पार्टी ने यहां से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को निकाल कर प्रदेश की तकदीर को बदला है इसलिए आज क्षेत्र के लोग विकास के लिए अपना वोट बीजेपी को देना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को बिना खर्ची पर्ची के नौकरी तो प्रदेश सरकार में विकास के सभी कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ पूरे कराए गए हैं क्षेत्र के लोगों को समझना चाहिए कि वह अपना वोट भाजपा को देकर उनको जीत दिलाने का कार्य करें। उनकी जीत विधानसभा के 36 बिरादरी के लोगों की जीत होगी। कांग्रेस व दूसरे दलों में यहां पर कभी विकास की नहीं सोची। जिले की पुरानी लंबित मांगों को कांग्रेस ने कभी पूरा नहीं कराया। पूर्व में यूपीए सरकार में कांग्रेस ने जिले में एक भी बड़ा विकास कार्य नहीं करवाया जबकि भाजपा ने यहां पर विकास के साथ शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *