बारिश से बाजरे की फसल में बन रही नुकसान की संभावना

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | मंगलवार को दिनभर आसमान में बादलवाई होने तथा हलकी बारिश होने से मौसम खुशगवार बना रहा। लेकिन बारिश की संभावना के चलते किसान खेतों में कार्य नहीं कर सके। किसान अब क्षेत्र में पकी खडी बाजरे की फसल की कटाई का इंतजार कर रहे हैं। किसान सत्यवीर सिंह रामबास, वेदप्रकाश ढाणा, नरेंद्र शास्त्री, सुखबीर सिंह छितरोली ने बताया कि मौसम साफ रहने पर किसान फसल कटाई में जुट जायगें। पिछले पखवाडेभर से हो रही बारिश से बाजरे व कपास की फसल में नुकसान की संभावना है। कनीना खंड में 26 हजार हैक्टेयर भूमि पर बाजरे व गवार की फसल खडी है। 6900 हैक्टेर भूमि पर कपास तथा 98 हैक्टेयर रक्बे में मंूग की खेती है। लेकिन बरसात होने से उनमें नुकसान की संभावना बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *