नेपाल की महिलाएं छह को रेवाड़ी में मनाएंगी हरितालिका तीज

0

City24news/निकिता माधौगढ़िया
रेवाड़ी। मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज रेवाड़ी नगर समिति और महिला विभाग के संयुक्त आयोजन में आगामी छह सितंबर को हरितालिका तीज मनाई जाएगी। माडल टाउन स्थित बाल भवन में दोपहर बाद एक बजे से आरंभ होने वाले कार्यक्रम में रेवाड़ी, धारूहेड़ा, बावल, कोसली सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर रह रहे नेपाल के नागरिक विशेषकर महिलाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम में नेपाल की कला और संस्कृति पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में महिलाएं नेपाल की कला और संस्कृति पर आधारित गीत, संगीत, नृत्य की तैयारियों में जुटी हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के 11वें दिन हरितालिका तीज मनाने की परंपरा है। महिला विभाग की संयोजक शांति सिंह ने बताया कि रेवाड़ी में हर साल हरितालिका तीज मनाते हैं। जिस प्रकार भारत में हम सावन माह में हरियाली तीज मनाते हैं उसी प्रकार विवाहित महिलाएं हरितालिका तीज पर निर्जल व्रत कर अपने सुहाग और परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना के लिए प्रार्थना करती हैं। इस दौरान सामूहिक रूप से एकत्रित होकर गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से अपनी कला और संस्कृति का प्रचार प्रसार करती हैं। गीत, संगीत के माध्यम से हरितालिका तीज की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारी और अन्य सदस्यों ने अपने सुझाव और विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *