भुपेंद्र हुड्डा से नितिन सिधनवा ने दिल्ली में की मुलाकात 

0

City24news/सोनिका सूरा
सिवानी | लोहारू कांग्रेस के युवा नेता  दीपेंद्र सिंह हुड्डा बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन सिधनवा ने हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री चौधरी भुपेंद्र हुड्डा से दिल्ली आवास पर एक दर्जन युवाओं के साथ मुलाकात की इस दौरान नितिन सिधनवा ने हरियाणा के पुर्व मुख्यमंत्री चौधरी भुपेंद्र हुड्डा को पिछले 10 वर्षों में कांग्रेस पार्टी के लिए किए गए संघर्ष की विस्तृत जानकारी की रिपोर्ट फाईल चौधरी भुपेंद्र हुड्डा को सौंपी और हरियाणा में कांग्रेस सरकार बनने पर राजस्थान की तर्ज पर वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को उनके सामने रखा इस दौरान नितिन सिधनवा के साथ एक दर्जन युवाओं ने चौधरी भुपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की युवा कांग्रेस नितिन सिधनवा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा हरियाणा में आने वाला  समय  कांग्रेस का है और हरियाणा में चौधरी भुपेंद्र हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में पुर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और हरियाणा में पिछले 10 वर्षों से थमे हुए विकास कार्यों के पहिए को दोबारा से गति प्रदान करेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *