बीजेपी ने टिकट दिया तो फिरोजपुर झिरका में रच दूंगा इतिहास : अनिल 

0

शिवमंदिर प्रधान अनिल गोयल ने भाजपा आलाकमान से मांगा फिरोजपुर झिरका से टिकट
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | फिरोजपुर झिरका। हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है। ऐसे में अब चुनाव लडऩे वाले कई उम्मीदवार सामने आ रहे हैं। इनमें फिरोजपुर झिरका से एक चर्चित चेहरे ने भाजपा का टिकट मांगकर सबको हैरत में डाल दिया। इस बीच शिवमंदिर विकास समिति फिरोजपुर झिरका के प्रधान अनिल गोयल ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से टिकट मांगकर फिरोजपुर झिरका की सीट को भाजपा के खाते में डालने का दावा किया है। उन्होंने दावा किया यदि भाजपा ने उसपर विश्वास जताया तो वो फिरोजपुर झिरका में इतिहास रच देंगे। 

भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात कर फिरोजपुर झिरका लौटे अनिल गोयल ने बताया कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने अपनी मजबूत तरीके से दावेदारी पेश कर दी है। टिकट देना भाजपा का काम है और इस सीट को भाजपा की झोली में डालना उनका काम है। बताते चलें कि अनिल गोयल सांप्रदायिक सौहर्द के सच्चे सिपाही हैं। सभी समुदायों और इलाके में उनकी बेहतर पकड़ को सभी जानते हैं। अनिल गोयल का पैतृक गांव भाकडोजी है। भाकडोजी व इसके आसपास लगते दर्जनभर से अधिक गांव गूमल और दुलौतों के आते हैं इन गांवों की एक खासियत ये है कि ये गांव अपनों को ज्यादा तरजीह देते हैं चाहे वो किसी भी समुदाय या जाति से संबंध रखता हो। गोयल कहते हैं कि यदि वो चुनाव लडेंगे तो अपने गांवों के बलबूते ही चुनाव लडेंगे। क्योंकि किसी भी व्यक्ति को अपनी जन्मभूमि को नहीं भूलना चाहिए। गांव के लोग आज भी हमारे साथ पूरी सहानुभूति रखते हैं, हर कदम पर उनके साथ खड़े रहते हैं। वहीं विगत वर्ष जब अनिल गोयल के पिता का देहांत हुआ था तो उनकी रस्म पगड़ी में काफी मुस्लिम व्यक्ति शामिल हुए थे। उन्होंने रस्म पगड़ी के दौरान अपने गांव की सभी मस्जिदों तथा मदरसों को दान स्वरुप नकद राशि दी थी। इसके अलावा ऐसे बहुत से काम हैं जिनकी वजह से अनिल गोयल व उनके परिवार के रसूक मुस्लिमों के बीच अच्छे हैं। इसके अलावा अनिल गोयल शिवमंदिर विकास समिति के वर्षो से प्रधान भी हैं इसके चलते एक मजबूत धडा उनके साथ है। शहर व इलाके में उन्हें सभी जानते और पहचानते हैं। उनकी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में गहरी पकड़ है। 2019 के विधानसभा चुनावों में नसीम अहमद को भाजपा का टिकट दिलवाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही थी।  पूर्व मंत्री शकरुल्ला खां की जीवनशैली से प्रभावित होकर अपनी राजनीति की शुरूआत करने वाले अनिल गोयल की नसीम अहमद से अनबन होने के चलते अब स्वयं भाजपा की टिकट मांगकर अपनी दावेदारी जता रहे हैं।  बहरहाल अनिल गोयल के चुनावी रण में उतरने से गाहे बगाहे भाजपा की टिकट मांगने वाले अन्य उम्मीदवारों के माथे पर सिकन पडऩा लाजिमी है। अब देखना होगा कि भाजपा किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।

फ़ोटो: अनिल गोयल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *