हरियाणा में फिर तीसरी बार भाजपा सरकार :- चौधरी जाहिद हुसैन चेयरमैन। 

0

हरियाणा के नूंह से भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चौधरी जाहिद हुसैन
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | विधानसभा चुनाव के मध्य नजर रखते हुए रोहतक जिला की विधानसभा महम में राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक लेने के लिए विधानसभा सह प्रमुख के तौर पर समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

ओम प्रकाश धनखड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए का विधानसभा में जिस तरह मीटिंग में कार्यकर्ताओं में जोश नजर आ रहा है उससे लगता है महम विधानसभा भारी वोटो से जीत हासिल करेंगे और हरियाणा में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे उन्होंने यह भी कहा देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जो कार्य किए हैं वह अपने आप में एक सराहनीय कार्य हैं इस मौके पर चौधरी जाहिद हुसैन सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी से प्रमुख विधानसभा में है ने कहा विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है अब आप लोग मजबूत कार्यकर्ता होने के साथ-साथ आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है की अपने बूथ को और मजबूत करें और बूथ को जीते लिया तो विधानसभा भी भारी बहुमत से जीतेंगे कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ विधानसभा जीतने का संकल्प लिया। वही जाहिद हुसैन ने कहा कि महम विधानसभा के जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा संजोयक, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रमुख व कार्यकर्ताओ ने जो इतना प्यार दिया उसके लिए में तेहदिल से धन्यवाद करता हूं। इस अवसर पर रणवीर ढाका ज़िला अध्यक्ष, मनमोहन गोयल मेयर रोहतक महम विधानसभा प्रभारी राधा अहलावत भाजपा नेत्री,संजीत ग्रेवाल बीएलए तक़दीर अहलावत विधानसभा संयोजक (प्रदेश सचिव किसान मोर्चा) रोहतास महम मण्डल अध्यक्ष, हरिंदर बहू अकबरपुर मण्डल अध्यक्ष, नवीन लखनमाजरा मण्डल अध्यक्ष,नवनीत राठी ब्लॉक स्मिति चेयरमैन ,भारती पवार नगर पालिका चेयरमैन,बसंतलाल गिरधर वाईस चेयरमैन नगर पालिका,नरेंद्र वत्स (प्रदेश कार्यकारिणी),दिनेश शास्त्री प्रदेश सचिव sc मोर्चा, मीना बालमिकी ज़िला सचिव,फ़तह सिंह ज़िला उपाध्यक्ष sc मोर्चा महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकर्ता भाजपा हरियाणा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *