डॉ समसुद्दीन शम्स को सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र की 36 बिरादरी का मिल रहा है भारी समर्थन

0

oplus_0

हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है कांग्रेस की सरकार। डॉ समसुद्दीन शम्स 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से पिछली बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े डॉक्टर समसुद्दीन शम्स ने अपने तावडू कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि कांग्रेस पार्टी उन्हें एक बार फिर सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से टिकट देकर मैदान में उतारेगी और वह इस बार भारी वोटो से चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंचेंगे। 

डॉ समसुद्दीन शम्स ने कहा कि भाजपा के पिछले 10 सालों के कार्यकाल में पूरा प्रदेश भय, भ्रष्टाचार और नशाखोरी में नम्बर वन हुआ है।

कांग्रेस के पिछले 10 सालों के कार्यकाल में प्रदेश जहां विकास के मामले में नंबर वन था ,आज वह बेरोजगारी में नंबर वन हो गया है।

डॉ समसुद्दीन शम्स ने कहा कि आज हरियाणा में कांग्रेस का हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब अभियान चलाया हुआ है। जिसमें हरियाणा के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है। आज जनता पूरी तरह भाजपा सरकार से दुखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारी, मजदूर , किसान,कर्मचारी और सभी वर्ग पूरी तरह परेशान है। आज महंगाई ने हर वर्ग की कमर तोड़कर रख दी है। जिससे आम आदमी का इस भाजपा सरकार में जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि पूरा भरोसा है कि उन्हें टिकट देने का पूरा मन बना लिया है और टिकट मिलते ही उन्हें पूरा भरोसा है कि वह सोहना तावडू विधानसभा क्षेत्र से रिकॉर्ड तोड़ वोटो से जीत कर विधानसभा में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली बार जनता के बीच टिकट मिलने के बाद जाने का कम समय मिला था, लेकिन इस बार वह पूरे 5 साल जनता के बीच रहे हैं और जनता के सुख-दुख में शामिल हुए हैं। आज क्षेत्र की जनता उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। जिससे उनका विधानसभा में पहुंचना लगभग तय हैं। समसुद्दीन ने कहा कि सोहना तावडू विधानसभा की 36 बिरादरी लगातार उनके संपर्क में है और 36 बिरादरी के सभी लोगों का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *