देश की आन बान व शान है तिरंगा झंडा : संजय सिंह 

0

वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में सोहना से लेकर तावडू तक हुआ तिरंगा यात्रा का आयोजन 
देश की स्वतंत्रता व एकता के लिए सदा तैयार रहना चाहिए 
देश के शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखें
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय सिंह के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। यह तिरंगा यात्रा भौंडसी (गुरुग्राम)से शुरू होकर जिला नूंह में  उप मंडल तावडू में समाप्त हुई।  तिरंगा यात्रा के समापन संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की आन-बान व शान है और इसका पूरा सम्मान करना प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है। इस यात्रा में उन्होंने लोगों से एक पेड़ मां के नाम योजना के तहत कम से कम एक पेड़ लगाने का आह्वान भी किया।

 मंत्री संजय सिंह ने कहा कि हमें अपने देश की स्वतंत्रता और एकता की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।  हमें अपने देश के शहीदों की शहादत को याद रखना चाहिए और उनके सपनों को पूरा करने के लिए देश की प्रगति में भागीदार बनें ।

तिरंगा यात्रा में स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, और आमजन ने भाग लिया। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीत गाए गए और तिरंगे की शान में कविताएं सुनाई गईं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को देशभक्ति के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित किया। 

 मंत्री संजय सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर भी बल दिया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें अपने आसपास को स्वच्छ और  हरित बनाने के लिए पेड़ लगाने चाहिए।

इस यात्रा के दौरान, मंत्री संजय सिंह ने स्थानीय लोगों के साथ बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए हमेशा तैयार है। मंत्री संजय सिंह ने तिरंगा यात्रा के आयोजकों और भाग लेने वालों को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन हमें देशभक्ति की भावना को जगाने में मदद करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार, उप पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार  विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *