हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य भावी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करना : वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन

0

हर घर तिरंगा अभियान बारे नागरिकों व युवाओं को किया जा रहा है जागरूक : एडीसी प्रदीप सिंह

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को पलवल चौक से जिला सचिवालय तक आने वाली युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा को वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन व अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।    

 वक्फ बोर्ड प्रशासक जाकिर हुसैन ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य हमारी भावी पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को जागृत करना है ताकि वे आगे चलकर देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दें सके। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय पर्व है और देश के सभी नागरिक सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें अपने घर पर तिरंगा फहराने का शुभ अवसर प्राप्त हो रहा है। तिरंगा हर भारतीय का गर्व है, इसी जज्बे के साथ देश के सम्मान में हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा जरूर फहराए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को जो देश को आजादी मिली थी आज पूरा देश इसका जश्न मना रहा है। आजादी के लिए दशकों का संघर्ष रहा लाखों बलिदान व बहुत कड़े संघर्ष के बाद देश को आजादी मिली। आज जो आजाद हिंदुस्तान में हम सांस ले रहे है इसके लिए हमारे पूर्वजों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में लंबा संघर्ष किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव व अन्य शहीदों के संघर्ष का ही परिणाम है।    

   अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप सिंह मलिक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के शहीद हमेशा-हमेशा के लिए स्मरणीय प्रेरित हो और इस यात्रा के दौरान गर्व महसूस करें। उन्होंने कहा कि आजादी हमें मुफ्त में नहीं मिली है, देश के हजारों क्रांतिकारियों और वीर जवानों ने अपना बलिदान देकर इस देश को खड़ा किया है। जिनको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन सभी के बलिदानों को महसूस करने मात्र की आवश्यकता है। एडीसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य देश को आर्थिक व सामाजिक तौर पर पूर्ण विकसित करना है। इन कार्यक्रमों के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर देशभक्ति की भावना को प्रबल बनाना है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान बारे नागरिकों व युवाओं को जागरूक किया जा रहा है। तिरंगा हमारा आन-बान और शान का प्रतीक है। हम सब मिलकर इसके सम्मान में काम करेंगें। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए अपने घर पर तिरंगा लगाएं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए तिरंगे से बढकऱ कुछ भी नहीं है। तिरंगा यात्रा से देश के प्रति देशभक्ति भाव पैदा करना और हर घर की छत पर तिरंगा लगाने बारे जागरूक किया जा रहा है।    

 इस मौके पर जिला खेल अधिकारी मनोज शर्मा, बॉक्सिंग कोच मनोज कुमार,  एथेलिटकस कोच राजेश, जूडो कोच रमन, खो-खो कोच धमेंद्र, वेटलिफ्टिंग कोच आबिद हुसैन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *