बारिश से कनीना में जगह-जगह हुआ जलभराव,वाहन चालक व राहगीर परेशान

0

Oplus_131072

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | सोमवार को कनीना क्षेत्र में रूक-रूक कर हुई बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा हो गया। जिससे वाहन चालकों तथा राहगीरों को परेशानी का सामना करना पडा। रामपुरी डिस्ट्रीब्यूटरी के लीकेज साईफन की जगह से टाईलें हटाए जाने के बाद हालात और अधिक खराब हो गए हैं। जहां से वाहन रेंगकर निकल रहे हैं। ईधर बारिश के बाद मौसम सुहावना बन गया। बारिश होने के बाद क्षेत्र में खडी बाजरे,गवार तथा कपास की फसल पर रौनक छा गई है। इससे पूर्व बारिश के  अभाव में ये फसल सूखने लगी थी। कुछ किसानों ने स्प्रिंकलर सिस्टम से सिंचाई भी शुरू कर दी गई थी। बारिश न होने पर किसान चिंतित हो रहे थे। हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद फसल में सिंचाई होने पर किसान प्रसन्नचित मुद्रा में हैं। कृषि विभाग के एडीओ विकास यादव ने बताया कि कनीना विकास खंड में करीब 33 हजार हैक्टेयर कृषि योज्य भूमि है जिसमें से 19 हजार हैक्टेयर भूमि में बाजरा, 6 हजार हैक्टेयर में गवार 7 हजार हैक्टेर भूमि में कपास तथा 98 हैक्टेयर रक्बे में मंूग की खेती गई है। बारिश होने के बाद क्षेत्र में खरीफ की फसल लहलहा रही है। बाजरे की बंपर पैदावार का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश की संभावना बनी हुई है। किसान फसल सिंचाई में संयम बरतें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *