कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को मूलभूत सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी: शारदा राठौर

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। चावला कॉलोनी के लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया। इस सभा में पूर्व विधायक शारदा राठौर ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर लोगों को मूलभूत सुविधा देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सभा के दौरान कालोनी वासियों ने पूर्व विधायक शारदा राठौर को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने बताया कि कॉलोनी की सडक मुख्य सडक से काफी नीची है। बरसात होने पर सडक जल मग्न हो जाती है। नालिया गंदगी से भरी पड़ी है। सफाई न होने के कारण पानी निकासी नहीं हो रही है। नाली की गंदगी बहकर घरों के सामने जमा हो जाती है। जहां से लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने बताया कि कॉलोनी में पीने के पानी की भी समस्या है, सीवरेज लाइन जाम रहती है। मेन हॉल से गंदा पानी निकाल कर सडक पर बहता रहता है। जिससे मच्छर का प्रकोप बढ़ रहा है और लोग जल जनित बीमारी के शिकार हो रहे हैं। कॉलोनी वासियों की समस्याओं पर आश्वासन देते हुए पूर्व विधायक शारदा राठौर ने कहा कि चुनाव नजदीक है। जल्द ही चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही आप की सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *