पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित अनेक नेताओं ने जाना बीमार चल रहे जेजेपी नेता बदरुद्दीन का हाल-चाल

0

काफी दिनों से रोहतक में निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं जेजेपी नेता
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | मेवात लगभग एक सप्ताह से रोहतक में होली हार्ट अस्पताल में भर्ती जेजेपी नेता बदरुद्दीन से मिलने पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व जेजेपी राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना।पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उनके साहबजादे जिला नूह के जेजेपी जिलाध्यक्ष नासिर हुसैन से उनके इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली व संबंधित डॉक्टर से बातचीत कर उनकी हालात की जानकरी भी ली। उन्होंने नासिर हुसैन को हिम्मत बढाते हुए कहा कि जल्दी ही मजबूत इरादे वाले बदरुद्दीन जी स्वस्थ होकर हमारे बीच में होंगे।

इसके अलावा हरियाणा वक्फ बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर व पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन,पूर्व मंत्री चौधरी आफ़ताब अहमद ,राजस्थान के पूर्व मंत्री चौधरी नसरू ख़ान ,पूर्व गृहमंत्री चौधरी हसन मोहम्मद,पूर्व विधायक चौधरी नसीम अहमद ,पूर्व विधायक हबीबुरहमान ,भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी सतीश नांदल ,जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र सागवान इनसो अध्यक्ष प्रदीप देशवाल ,रोहतक ज़िला अध्यक्ष संदीप हुड्डा ,कृष्ण राठी ,चौधरी तैय्यब हुसैन घासेडिया, एडवोकेट फकरूद्दीन अली, इनेलो कार्यकारी ज़िलाध्यक्ष सोहराब खान, राष्ट्रीय प्रचार सचिव जजपा दलबीर धनकड़, प्रवक्ता सैलजा भाटिया,वरिष्ठ समाजसेवी रमज़ान चौधरी एडवोकेट, वसीम अहमद सरपंच ,जावेद सालाहेडी ,साकिर इनेसो ,भाजपा वरिष्ठ नेता चौधरी शहीद अहमद ,लाला हरि प्रसाद ,सरदार गुरुचरण सिंह ,मलिक हरिश मलिक ने अस्पताल में पहुंचकर चौधरी बदरुद्दीन से मुलाकात कर स्वास्थ्य का हालचाल जाना। कुछ दिन पहले ही उन्हें छाती की बीमारी से पीड़ित होने के चलते मंगलवार को रोहतक होली हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *