निगमायुक्त की कार्यशैली से नाराज कर्मचारियों ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

0

निगम कर्मचारी 11 अगस्त को रोहतक में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन लेगें भाग
City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की इकाई नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन ने निगम आयुक्त की कार्यशैली से नाराज एवं नियमों के विरुद्ध सफाई कर्मचारी एवं सीवर मैनो के शोषण का आरोप लगाते हुए निगम मुख्यालय पर आंदोलन के दूसरे चरण में आज भोजन अवकाश के समय कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरु चरण खांडिया की अध्यक्षता में जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का संचालन यूनियन के सचिव कृष्ण चिंडालिया ने किया। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण खंडिया ने नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा रोहतक कर्मचारी भवन में 11 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का ऐलान करते हुए कहा कि नगर निगम कर्मचारी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा मुख्यमंत्री के आवास पर कुरुक्षेत्र में 18 अगस्त को किए जाने वाले प्रदर्शन में भी बढ़-चढकर भाग लेंगे।

प्रदर्शन में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला, जिला के प्रधान दलीप बोहत, कार्यकारी प्रधान सुदेश कुमार व जिला सचिव अनिल चिंडालिया सर्व कर्मचारी संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलबीर सिंह बालगुहेर, महिला राज्य सब कमेटी की राज्य नेता सुरेश देवी, ललिता देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही। प्रदर्शन में अन्य के अलावा कर्मी नेता दर्शन सोया, रघुवीर चौटाला, महेंद्र कुडिया, शिवकुमार, प्रेमपाल, श्रीपाल मौर्य, धर्म सिंह मुल्ला, प्रेमपाल, राजवीर, देवी सिंह मंझावली, देवी चरण शर्मा, रामरतन कर्दम, जीतराम गोला, ज्ञानवती, कमला, शुकन्तला, रोशनी, सीता, माया, राजवती, नीतू, रोशनी, कमलेश आदि ने भी भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *