हिरोशिमा दिवस – युद्ध नही बल्कि शांति से ही वैश्विक उन्नति और विकास

0

City24news/ब्यूरो
फरीदाबाद | सराय ख्वाजा फरीदाबाद के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में जूनियर रेडक्रॉस, सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड और स्काउट्स ने हिरोशिमा दिवस पर आह्वान किया कि युद्ध से किसी भी विवाद का समाधान नहीं प्राप्त किया जा सकता है। बल्कि शांति से ही वैश्विक उन्नति और असीमित विकास प्राप्त किया जा सकता है। मनचन्दा ने कहा कि परमाणु युग में अस्त्रों की स्पर्धा में विश्व में ऐसे राष्ट्र और व्यक्तियों का अभाव नहीं है जो व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए विश्व को परमाणु युद्ध की आग में झोंक सकते हैं। मनचंदा ने कहा अब आधुनिक युग में अधिकतम देश परमाणु शक्ति सहित अन्य उन्नत तकनीक से संपन्न हैं तथा युद्ध के अन्य विध्वंसक साधनों से युक्त हैं। युद्ध होने की स्थिति में मानवता का सर्वनाश निश्चित है। वैश्विक शांति के लिए युद्ध जैसे विकल्पों का प्रयोग सर्वथा वर्जित किया जाना चाहिए क्योंकि युद्ध से किसी भी विवाद का समाधान नहीं किया जा सकता। प्राचार्य मनचंदा ने सुंदर संयोजन के लिए प्राध्यापक जितेंद्र गोगिया, दिनेश पी टी आई तथा प्राध्यापिका गीता का सृष्टि का विनाश करने वाले शास्त्रों को त्याग कर वैश्विक शांति बनाए रखने का संदेश देने के लिए स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विकास और उन्नति केवल शांति से हो प्राप्त हो सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *