पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने की मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात अटेली हलके के विभिन्न – पहलुओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा 

0

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | संत कबीर कुटीर,मुख्यमंत्री आवास चण्डीगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने मंगलवार को शिष्टाचार भेंट की। संतोष यादव ने अटेली विधानसभा से जुड़े विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे। उन्होंने बताया कि पिछले रविवार को गोकुलपुर रैस्ट एरिया में अटेली खेल संघर्ष समिति द्वारा खेल विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम की मांग को लेकर एकदिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया था। इस धरने पर पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव और विभिन्न संगठनों से जुड़े सामाजिक लोगों ने हिस्सा लिया था। संतोष यादव ने उपस्थित लोगों को पूर्ण आश्वाशन दिया था कि इस संघर्ष समिति की उचित मांग पत्र को वह हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी से मिलकर उठाने का काम करेंगी, उसी संदर्भ में आज संतोष यादव ने चण्डीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर नायब सिंह सैनी जी से भेंट की। उन्होंने को मुख्यमंत्री बताया कि खेल विश्वविद्यालय और अंतरराष्ट्रीय खेल स्टेडियम के लिए ग्राम पंचायत बिहाली और खोड़ पंचायत जमीन भी देने को तैयार है। इस मांग पत्र पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रूख सकारात्मक रहा और सहर्ष स्वीकार किया। संतोष यादव ने बताया कि हरियाणा सरकार खेलों के प्रति गंभीरतापूर्वक ध्यान दें रहीं हैं और खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान कर रही है। सरकार की खेल नीति की बदौलत हरियाणा पूरे भारत में ओलंपिक और अन्य चैम्पियनशिप टूर्नामेंटों में सबसे ज्यादा पदक विजेता बनता है। संतोष यादव ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी की निगाहें आज की युवा पीढ़ी को सशक्त और  समृद्धशाली बनाने की है। प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन की ओर से नशे पर अंकुश लगाकर खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है | 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *