एसडी विद्यालय में धूम-धाम से मनाया गया हरियाली तीज का पर्व  

0

Oplus_131072

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | हरियाली तीज के अवसर पर एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ¡ विद्यार्थियों ने सावन माह के मधुर गीतों के माध्यम से तीज के महत्व को बताया वही प्रकृति का अद्भुत सौंदर्य एवं महिलाओं द्वारा कोथली वह झूले की उपयोगिता पर फोकस किया गया। विद्यार्थियों ने झूलों एवं पतंग बाजी में बड़ा उत्साह दिखाया | सांस्कृतिक समारोह के माध्यम से भरपूर मनोरंजन किया। विद्यालय के झूलों को सुन्दर तरीके से सजाया गया था। छात्रों ने  नृत्य कला के माध्यम से अपने विचारों एवं भावों की प्रस्तुति  दी। नन्हें विद्यार्थियों ने तीज के अवसर पर मनमोहक पौशाक पहनी हुई थी जिससे दृश्य देखते ही बनता था।विद्यालय निदेशक जगदेव यादव ने विद्यार्थियों व शिक्षक स्टाॅफ एवं अभिभावकों को तीज पर्व की  शुभकामना दी | उन्होंने बताया कि हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है जो चारों तरफ हरियाली, खुशहाली का प्रतीक होता है। यह त्योहार विभिन्न त्योहार के आगमन का भी प्रतीक है। प्रकृति का नजारा अद्भुत होता है जो अत्साह प्रतीक होता है। इस समय वर्षा का अधिक प्रभाव होता है सम्पूर्ण प्रकृति में हरियाली की चादर सी बिछी होती है। इस त्योहार को हरियाली तीज भी कहा जाता है। सुखी दांपत्य जीवन की कामना से स्त्रियां इस दिन वृत भी रखती है।इस अवसर पर सीईओ आरएस यादव , उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सभी विभागों के कोऑर्डिनेटर सहित  विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *