नूंह में 8 सड़कों की मिली मंजूरी, भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने जताया मुख्यमंत्री का आभार 

0

सड़कों को मंज़ूरी मिलने से लोगों में खुशी का माहौल 
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | शुक्रवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक ने नूंह विधानसभा में 8 सड़कों की मंजूरी मिलने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का धन्यवाद व आभार जताया। हुसैन ने देश के ऊर्जा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भी आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए हरियाणा एक हरियाणवी एक के नारे पर पूरे प्रदेश का समान विकास हो रहा है। 

   उन्होंने कहा की और भी कई दर्जन सड़कें हैं जो बहुत जल्द मंजूर होने वाली हैं। जिनकी प्रक्रिया लगातार चल रही है। 

   ज़ाकिर हुसैन कहा की उपरोक्त सड़कों के अलावा और भी सड़कों का निर्माण व पुनर्निर्माण को मुख्यमंत्री द्वारा बहुत जल्द किया जाएगा। भाजपा सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में मेवात क्षेत्र में विकास की बरसात करने का काम किया हैं। आज से पहले की सरकारों ने मेवात क्षेत्र के विकास व उन्नति के लिए कोई फिक्र नहीं की। 

उन्होंने कहा की देश के ऊर्जा मंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की दूरगामी सोच की बदौलत आने वाले कुछ समय में मेवात क्षेत्र के लिए कई  छोटी-बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली हैं। भाजपा सरकार ने नूंह जिले के विकास व सरकारी नौकरियों देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

    हुसैन ने कहा कि उनके द्वारा किए गए दिन रात प्रयास की बदौलत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा गांव चंदेनी, आकेड़ा व  कंसाली के स्कूलों को भी बहुत जल्द अपग्रेड करवा दिया जाएगा।

   ज़ाकिर हुसैन ने कहा की प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *