थाना इंचार्ज ने किया पौधारोपण किया वन महोत्सव का शुभारंभ

0

Oplus_0

पुलिस कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजाति के दर्जनभर पौधे लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कनीना सदर थाना इंचार्ज निरीक्षक मुकेश कुमार ने मंगलवार को थाना प्रांगण में पौधारोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ्भ किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों तथा आमजन को पौधा रोपण के लिए प्रेरित किया। सदर थाना में पर्यावरण संरक्षण के बारे में उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे मित्र हैं, जो जीवन भर शुद्ध आक्सीजन प्रदान करने के साथ-साथ लकड़ी प्रदान करते हैं। उनके दिशा निर्देशन में थाने के पुलिस कर्मचारियों ने भी विभिन्न प्रजाति के दर्जनभर वृक्ष लगाए। उन्होंने कहा कि अंधाधुंध हो रही पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर एक-एक पेड़ लगाने की अपील की थी। आम जन विकास सेवा समिति ने भी एक पेड़ मां के नाम लगाया। थाना इंचार्ज ने पुलिस कर्मचारियों से लगाए गए पौधे की सुरक्षा के लिए समय-समय पर देख-रेख करने की अपील की। उन्होंने आमजन से वन क्षेत्र में वृद्धि करने एवं वृक्षों की संख्या में बढ़ोतरी करने को कहा। जिससे हमें पेड़-पौधे से शुद्ध ऑक्सीजन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सबसे अनमोल रिश्ता मां का होता है। मां हर दुख सहनकर अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, ठीक उसी प्रकार पेड़ भी मानव को जीवन प्रदान करते हैं। इस मौके पर एसआई सुरेन्द्र सिंह, एएसआई जय भगवान, एचसी सतेन्दर, मदन सिंह, भूपेन्द्र, शिवनारायण, प्रदीप शर्मा, सुरेन्द्र उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *