विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें : संतोष यादव

0

Oplus_131072

गुढ़ा गांव में ग्रामीणों से जनसंपर्क करते हुए कहा 
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शनिवार को कनीना सब डिवीजन के गांव गांव गुढ़ा पहुंचकर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया। गांव पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनका पगड़ी व फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष यादव ने अपने समर्थकों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं का लोकसभा चुनाव में अग्रणी भूमिका के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं  की मेहनत की बदौलत ही भाजपा को बहुमत मिला है। संतोष यादव ने  कहा कि भाजपा की नीतियां देश को आगे बढ़ाने वाली है। पार्टी व संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए निकट भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति तय करने के लिए कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया और चुनाव के प्रति फीडबैक भी लिया । उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है । उन्होंने ग्रामीणों को भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्र के विकास में नया अध्याय लिखने के लिए आमजन से आगामी चुनाव की तैयारियों में कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया | अटेली विधानसभा के कार्यकर्ता तथा जनता ही उनकी असली ताकत है। इस क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग एवं समर्थन प्रदान किया है। उन्होंने भी सामर्थ अनुसार क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में अतुलनीय कार्य हुए हैं। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों और कार्यों का प्रचार प्रसार कर जनता से आगे भी भाजपा का समर्थन करने की अपील की।

ग्राम वासियों ने कहा कि संतोष यादव के समर्पण भाव और काम करने की कर्मठता की चर्चा पूरे अटेली विधानसभा में हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अटेली विधानसभा में पूरी लगन और निष्ठा से काम किया। उनके नेतृत्व में अटेली हल्के में अतुलनीय कार्य हुए हैं जिनकी चर्चा आज भी आम आदमी करता है। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, जिससे भाजपा की तीसरी बार सरकार बने। इस मौके पर मार्केट कमेटी अध्यक्ष राजकुमार कनिनवाल,पूर्व सरपंच बलवंत सिंह,धर्मपाल सिंह,केसर गुलाटी,जगदीश शर्मा, रामकिशन,हंसराज, प्रकाश, प्रदीप सहित प्रबुद्ध  ग्रामीण उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *