घोटालों और भ्रष्टाचार की वजह से हर तरफ समस्याओं का अंबार :पूर्व विधायक शारदा राठौर

0

City24news/ब्यूरो
बल्लभगढ़ | राठौर बुधवार को मोहना रोड स्थित अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात कर रहीं थी। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेता जन समस्याओं के प्रति नकारात्मक और उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। जिसकी वजह से जनता मूलभूत सुविधाएं पाने को भी तरस गई है। अगर शहर के हालात पर नजर डाली जाए तो बीजेपी के खोखले दावों की पोल खुलती चली जाएगी। घोटालों और भ्रष्टाचार की वजह से हर तरफ समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। बीजेपी नेता जन सरोकार से जुड़े मुद्दों का समाधान ही नहीं करना चाहते। क्योंकि यहां के प्रतिनिधि को होटल खोलने से फुर्सत ही नहीं है। इनकी स्तरहीन राजनीति की वजह से ही नगर निगम का चुनाव 3 साल से लटका हुआ है। जन समस्याओं को लेकर बल्लभगढ़ की जनता बीजेपी नेताओं से सवाल पूछ कर हिसाब मांग रही है। शहर कूड़ा घर में तब्दील कर दिया गया है। सीवर का पानी सड़कों पर बह रहा है। जिससे बीमारियां फैल रही हैं। लोग खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। ट्रैफिक व्यवस्था चौपट रहने से लोग जाम में फंसे रहते हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *