कर्मचारी यूनियन ने विरोध प्रदर्शन कर की नारेबारी

0

कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | हरियाणा सरकार के संज्ञान में लाने के लिए कर्मचारी यूनियन ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों को लेकर आज जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर यूनियन के आहवान पर आज नूह में स्थित पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से कच्चे कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान ईश्वर शर्मा ने कहा कि अब कर्मचारी सरकार की दमनकारी नीतियों से परेशान हो चुके हैं। सरकार को चाहिए कि वह सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करे और पंचायती राज के अधीन पंप आॅपरेटरों को जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में शामिल करे। इसके अलावा कर्मचारियों ने अपनी अन्य कई मांगों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन की प्रति जिला उपायुक्त को सौंपी। इससे पहले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ नारेबाजी भी की। इस दौरान मंच संचालन व प्रदर्शन कार्यक्रम की अगुवाई कर्मचारी जयपाल फौजी विशान ने की।

इस अवसर पर कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान खुर्शीद अलावलपुरिया, प्रधान जाकिर मेवली, सचिव रज्जाक अहमद उर्फ रज्जी, जयपाल फौजी बिशान, कासिम खान, राज्य प्रेस सचिव नरेश अरोडा, लियाकत अलि व कैशियर अजीत सिंह सहित अनेक कर्मचारी संगठित हुए और जिला उपायुक्त को अपना मांगपत्र सौंपा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *