गुटबाजी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी कांग्रेस, जनता का भला नहीं कर सकती : डा. सतीश पूनिया

0

नूंह में विस्तारित जिला कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीत का संवाहक बताया
कांग्रेस के ख्वाबों को भाजपा के कार्यकर्ता धूल धूसरित कर देंगे : डा. पूनिया
City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने नूंह में कहा कि हुड्डा और सैलजा के आपसी विवाद तथा भ्रष्टाचार के मामलों में घिरी कांग्रेस हरियाणा की जनता का भला नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि बिखरी हुई कांग्रेस सत्ता पाने का ख्वाब देख रही है, लेकिन कांग्रेस के ख्वाबों को भाजपा के कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के साथ मिलकर धूल धूसरित कर देंगे। डा. पूनिया रविवार को नूंह स्थित भाजपा कार्यालय ‘‘झिर कमल’’ में आयोजित जिला विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक में बोल रहे थे। पूनिया ने कार्यकर्ताओं के सामने दावा किया कि इस बार भी प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी जाति, पंथ और मजहब के आधार पर टिकट वितरण नहीं करती, बल्कि जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट देकर जनसेवा का मौका देती है। विस्तारित जिला कार्यकारिणी में जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी जाकिर हुसैन ने प्रदेश प्रभारी डा. पूनिया का जोरदार और भव्य स्वागत किया। 

कार्यकारिणी के बाद मीडिया से डा. पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी सीटें जीतने का ख्वाब पाल रही थी, लेकिन जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत ने कांग्रेस के ख्वाबों को धराशाही किया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को रोका और विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ कर देगी।

डा. पूनिया ने कहा कि 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 40 सीटों पर विजयी रही, लेकिन लोकसभा के चुनाव में हम 44 सीटों पर आगे रहे हैं, चार सीटों का इजाफा हुआ है। दस वर्षों में केंद्र की मोदी और हरियाणा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में बुनियादी विकास किया है। नायब सैनी ने मुख्यमंत्री का पद संभालते ही जनहित में बहुत ही अहम फैसले लिए हैं और आने वाले समय में भी और फैंसले लेंगे जो जनता के हित में होंगे। 

डा. पूनिया ने कहा कि मेवात हो, दक्षिणी हरियाणा या फिर जीटी रोड बैल्ट पार्टी का संगठन धरातल पर काफी मजबूत है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 22 जिलों में कार्यकारिणी की बैठकें हो चुकी हैं, आज नूंह में आखिरी बैठक थी। इसके बाद पार्टी के जिला, विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर भी कार्यक्रम होंगे।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि विधानसभा चुनाव में मेवात से लेकर अंबाला तक इस बार भाजपा के पक्ष में अच्छा परिणाम आएगा और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। डा. पूनिया ने कहा कि आने वाले समय में सरकार की और भी जन कल्याणकारी घोषणाएं होंगी और पार्टी भी अपनी रणनीति का खुलासा करेगी।

पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा तीसरी बार सत्ता में अपने काम-काज के आधार पर स्पष्ट बहुमत के साथ वापसी करेगी। कांग्रेस बिखरी हुई पार्टी है तथा आने वाले समय में और बिखरेगी। टिकट वितरण पर पूछे गए सवाल पर श्री पूनिया ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं की राय और अनुभवों को ध्यान में रखते हुए चुनाव जीतने वाले कार्यकर्ता को ही टिकट दी जाएगी। 

कार्यकारिणी की बैठक में जिला के प्रभारी समय सिंह भाटी, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, वक्फ बोर्ड के प्रशासक व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौ० जाकिर हुसैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गर्ग, ममता राजपूत, अंजू बाला, डा. सुरेश बघेल, वीरपाल कालियाका, डॉ. ओमबीर, जिला महामंत्री श्रीपाल शर्मा, शिव कुमार आर्य, पूर्व डिप्टी स्पीकर चौधरी आज़ाद मोहम्मद, पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव नसीम अहमद, वरिष्ठ भाजपा नेता भानीराम मंगला, पूर्व ज़िला अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र पिंटू, रमेश मानूवास, चेयरमैन जाहिद हुसैन बाई, नगर पालिका फिरोजपुर झिरका के चेयरमैन मनीष जैन, पूर्व चेयरमैन हाजी औरंगजेब, वीरपाल कालियाका, हेमराज शर्मा, मुकेश कुमार, जिला सचिव महावीर सैनी, सलीम सरपंच लुहिंगा, शारिक हुसैन आदि के अलावा सभी मंडल अध्यक्ष सहित सैंकडों भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *