चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर साधा निशाना

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | इनेलो के प्रधान महासचिव चौधरी अभय सिंह चौटाला नूंह पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस में अब भगदड़ शुरू हो गई है और जल्द ही अब कुलदीप शर्मा, करण दलाल, धर्म सिंह छोकर और कप्तान अजय सिंह यादव भी अपने बोरी बिस्तर बांध कर भाजपा में जाने की किसी दिन भी घोषणा कर सकते हैं।

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा के 22 जिलों के कार्यकर्ताओं की बैठक रखी है और सभी कार्यकर्ताओं से बातचीत की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा गया चुनाव था। देश की जनता भाजपा को हराने के लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट देकर भाजपा को हराना चाहती थी। लेकिन कांग्रेस के लोग सत्ता में नहीं आना चाहते, अगर कांग्रेस के लोग सत्ता में आना चाहते तो नीतीश को गठबंधन से बाहर नहीं करते और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को भी गठबंधन से बाहर नहीं रखते। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि नवीन पटनायक को भी इस गठबंधन का हिस्सा बनाना था और वहां पर कांग्रेस को अड़ियल रवैया नहीं अपनाना था। जिससे इंडिया गठबंधन को हार देखनी पड़ी।

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस सही फैसला लेती तो भाजपा जरूर सत्ता से बाहर हो जाती। उन्होंने कहा कि अगर अभी कांग्रेस चाहती है कि भाजपा सत्ता से बाहर हो, तो इंडिया गठबंधन को सभी के साथ मिलकर चलना चाहिए।

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा में लगातार भगदड़ है और एक हफ्ता के अंदर बड़े-बड़े नेता कांग्रेस और भाजपा को छोड़कर जाएंगे।

अभय सिंह चौटाला ने करनाल और फरीदाबाद लोकसभा की इवीएम मशीनों की जांच पर कहा कि इवीएम मशीनों की नहीं हुड्डा के दिमाग की जांच होनी चाहिए , अगर इवीएम में गड़बड़ होती तो भाजपा 241 पर नहीं रहती 400 के पार जाती। 

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि किरण चौधरी के साथ बहुत ज्यादती हुई है चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किरण चौधरी को हास्य पर ला दिया था। अब हुड्डा इसे भुगतने को तैयार रहे।

चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि कांग्रेस में बड़े-बड़े नेता भाजपा में जाने के लिए तैयार हैं उन्होंने कहा कि किस तरह करण दलाल ने अंदरुनी कृष्ण पाल गुर्जर को सपोर्ट किया यह सभी जानते हैं। 

उन्होंने कहा कि धर्म सिंह छोकर, कप्तान अजय सिंह यादव, कुलदीप शर्मा और करण दलाल किसी दिन भी भाजपा में जाने की घोषणा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *